IND vs SL: रोहित और विराट के नाम बड़ा कीर्तिमान, ODI का यह रिकॉर्ड किया हासिल
Rohit Sharma and Virat Kohli: एशिया कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बेहतरीन फॉर्म दिखाई है। दोनों बल्लेबाजों ने रन बनाये हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए इन दोनों ने जमकर रन बनाये हैं। श्रीलंका के खिलाफ कोलम्बो में रोहित शर्मा ने 10000 रनों का आंकड़ा प्राप्त किया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक अनोखी उपलब्धि भी हासिल की है। दोनों के नाम वनडे क्रिकेट का बड़ा कीर्तिमान स्थापित हुआ है। रोहित और कोहली ने बतौर जोड़ी वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे किये हैं। अहम बात तो यह है कि इन दोनों ने वनडे इतिहास में यह आंकड़ा सबसे तेज हासिल किया है।

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। नम्बर एक पर विराट कोहली का नाम है। रोहित ने इस आंकड़े तक पहुँचने के लिए 241 पारियों का सहारा लिया। कोहली ने 205 पारियां खेलकर 10 हजार एकदिवसीय रन हासिल किये थे। सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियां खेली थी।
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले रोहित शर्मा ने इस बार भी धाकड़ बैटिंग की और तेजी से रन बनाए। वह अपना 51वां वनडे अर्धशतक पूरा कर आउट हो गए। रोहित शर्मा के करियर की एक और अहम बात यह भी है कि उन्होंने शुरुआती 2000 रन बनाने के लिए 82 पारियां खेली। बाकी 8 हजार रन उन्होंने 159 पारियों में हासिल किये।
अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा आउट हो गए। वह 48 गेंदों का सामना कर 53 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 जोरदार छक्के आए। रोहित शर्मा ने श्रीलंका की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया था। वह वेलालगे की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने लेकिन तब तक अपना काम करने में सफल रहे थे। विराट कोहली 3 रन बनाकर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications