Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, ACC ने किया रिजर्व डे का ऐलान

Asia Cup 2023, India vs Pakistan match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दूसरा मुकाबला रविवार 10 सितंबर को खेला जाना है। सुपर फोर में होने वाले इस मुकाबले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। ऐसे में दूसरे मैच और फाइनल के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने रिजर्व डे का ऐलान किया है।

बारिश को देखते हुए लिया फैसला: श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों से कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। एशिया कप के सुपर फोर के बचे हुए सभी मुकाबले कोलंबो के मैदान पर ही खेले जाने हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भी बारिश के साये में हैं। यही वजह है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे को रखने का फैसला लिया है। हालांकि, सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं होगी।

India vs Pakistan 1

कोलंबो में बारिश: सुपरफोर का पहला मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेला गया था। लेकिन दूसरे मुकाबले सहित बाकी के सभी मैच कोलंबो में होने वाले हैं। बारिश को देखते हुए मुकाबले को हंबनटोटा में शिफ्ट करने पर विचार किया गया और उसकी घोषणा भी कर दी गई थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान की टीमें हंबनटोटा जाकर मैच खेलने के लिए तैयार नहीं थे, जिस वजह से इन सभी मुकाबले को कोलंबो में ही कराए जाएंगे।

क्या है नियम: भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में 10 सितंबर को खेला जाएगा। अगर रविवार को बारिश की वजह से मुकाबला नहीं होता है तो अगले दिन यानी सोमवार को यह मैच खेला जाएगा। वहीं अगर बारिश के कारण आधा मैच होता है तो बाकी का बचा हुआ मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+