Asia Cup 2023 Super 4s Points Table: एशिया कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए पॉइंट टेबल में कहां है टीम इंडिया?
Asia Cup Points Table 2023: एशिया 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि अभी कई हाई-वोल्टेज मुकाबले बाकी हैं। आइए जानतें हैं सुपर-4 स्टेज के प्वाइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है।
पाकिस्तान ने जीता सुपर-4 स्टेज का पहला मैच
पाकिस्तान ने लाहौर में बांग्लादेश पर जीत के साथ सुपर-4 स्टेज में अपना खाता खोल लिया है। पाकिस्तान का अब दो अंक के साथ नेट रन रेट +1.051 है, जबकि बांग्लादेश दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा भारत और श्रीलंका का सुपर-4 स्टेज के लिए पहला मैच खेला जाना बाकी है।

10 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
दरअसल, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालीफाई किया है। सुपर-4 का पहला मैच पाकिस्तान ने जीत लिया है। बांग्लादेश अपना अगला मैच शनिवार, 9 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मैच रविवार, 10 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।
17 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
सुपर फोर स्टेज में सभी चार टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और तालिका में टॉप पर रहने वाली दो टीमें 17 सितंबर को कोलंबो में एशिया कप 2023 का फाइनल खेलेंगी।
सुपर 4 का पूरा शे़ड्यूल
6 सितंबर- पाकिस्तान Vs बांग्लादेश, लाहौर में 3 बजे से (भारत के समय के अनुसार)
9 सितंबर- श्रीलंका vs बांग्लादेश, कोलंबो में 3 बजे से (भारत के समय के अनुसार)
10 सितंबर, पाकिस्तान vs भारत, कोलंबो में 3 बजे (भारत के समय के अनुसार)
12 सितंबर, भारत vs श्रीलंका, कोलंबो में 3 बजे से (भारत के समय के अनुसार)
14 सितंबर, पाकिस्तान vs श्रीलंका, कोलंबो 3 बजे से (भारत के समय के अनुसार)
15 सितंबर, भारत vs बांग्लादेश, कोलंबो 3 बजे से (भारत के समय के अनुसार)












Click it and Unblock the Notifications