Asia Cup: श्रीलंका से हार के बाद बोले शाकिब, बताया हार का यह रहा बड़ा कारण

Asia Cup 2023: एशिया कप में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही है। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश को पराजय का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी खराब रही। नजमुल हसन शान्तों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं बना पाया।

शाकिब अल हसन ने कहा कि यह विकेट 300 रनों वाला नहीं था। हमें 220-230 का स्कोर होने से ज्यादा मौका मिलता। बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हम अच्छा नहीं खेले। अगले दो दिनों में एक और अहम गेम है, टीम को एक ग्रुप के रूप में फिर से एकजुट होना पड़ेगा।

sl vs ban

बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि जब श्रीलंका के तीन विकेट 30 रन पर गिरे थे, उस समय हमें दो विकेट और चाहिए थे। हमने विकेट झटके लेकिन बोर्ड पर रन नहीं थे। कई खिलाड़ी पहली बार एशिया कप खेल रहे थे और नर्वस थे। वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे, इस वजह से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी में फ्लॉप रही। बांग्लादेश की पूरी टीम 164 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। नजमुल हसन शान्तो की एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो क्रीज पर टिके और रन बनाने में सफल रहे। वह 89 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रीलंकाई टीम के लिए पथिराना ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनके खाते में 4 विकेट आए। उनके अलावा महेश तीक्ष्णा को भी 2 विकेट मिला। श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों ने पिच के धीमेपन का अच्छा फायदा उठाया और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम के तीन विकेट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद समरविक्रमा ने फिफ्टी जड़कर टीम को सहारा प्रदान किया। उनका अलावा चरित असलंका के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी आई और श्रीलंका ने मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया, इस तरह श्रीलंका ने जीत के साथ शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+