Asia Cup 2023: क्या सच में पाकिस्तान से कमजोर है भारत की गेंदबाजी? मैच से पहले दिग्गज ने खोला राज

Asia Cup 2023 Sanjay Bangar: भारतीय बल्लेबाज और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बीच 10 सितंबर को एक बार फिर जोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। इन दोनों देशों के बीच पहले मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बाजी मारी थी। भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में इस बार भारतीय बल्लेबाजों के पास पलटवार करने का मौका होगा।

शाहीन अफरीदी से खतरा: नई गेंद के साथ पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी अफरीदी विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। 10 सितंबर को वह एक बार फिर भारत के लिए खतरा बन सकते हैं। भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह से उम्मीद होगी। जसप्रीत बुमराह ने 72 वनडे मैचों में 121 विकेट झटके हैं। ऐसे में एशिया कप के अहम मुकाबलों में भारत को अपने इस गेंदबाज से विकेट की जरूरत होगी।

Asia Cup 2023 1

दिग्गज ने कही यह बात: पाकिस्तान की तुलना में भारतीय गेंदबाजी अटैक को कमजोर बताया जा रहा है। भारतीय़ टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ का मानना ​​है कि भारत के पास पाकिस्तान की तरह ही मजबूत सीम-बॉलिंग लाइनअप है और वह श्रीलंका की पिचों पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं। संजय बांगड़ के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के गेंदबाजों में ज्यादा अंतर नहीं है।

10 सितंबर को होगा मुकाबला: 10 सितंबर रविवार को कोलंबो में एशिया कप 2023 के सुपर फोर मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेले गए मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए संजय बांगड़ ने कहा कि भारतीय टीम के पास भी काफी मजबूत बॉलिंग अटैक है, जो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर सकती है।

भारत के पास भी है दमदार गेंदबाज: संजय बांगड़ ने कहा कि भारत का तेज गेंदबाजी अटैक पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण जितना ही अच्छा है। भारत के पास मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर का मानना ​​है कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पल्लेकेले में ग्रुप मैच में 267 रन बनाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता। मोहम्मद सिराज और नसीम शाह दोनों ही अपने-अपने देश के लिए पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में एशिया कप में इन दोनों गेंदबाजों पर सबकी नजरें होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+