रोहित शर्मा बैटिंग स्टाइल पर बोले, कहा औसत 55 और स्ट्राइक रेट 110 का नहीं हो सकता
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के धाकड़ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनको सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के ऑल टाइम खिलाड़ियों में जगह जरुर मिलेगी। एशिया कप के लिए टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने अपनी बैटिंग स्टाइल पर प्रतिक्रिया दी है।
पीटीआई के अनुसार रोहित शर्मा ने कहा कि मैं ज्यादा रिस्क लेता हूं इस वजह से आजकल मेरे आंकड़े अलग दिखाई देते हैं। इस दौरान वनडे में मेरा स्ट्राइक रेट बढ़ गया लेकिन औसत नीचे आ गया। यही हमारे बल्लेबाजी कोच मुझे कह रहे थे। तुमने बड़े रन इस वजह से किये क्योंकि पिछले कुछ सालों में उस तरह की बैटिंग की थी। बड़े रन नहीं आ रहे क्योंकि मैं रिस्क ले रहा हूं।

रोहित शर्मा ने कहा कि करियर के दौरान मेरा स्ट्राइक रेट 90 का रहा है। पिछले कुछ सालों में मेरा स्कोर देखें और स्ट्राइक रेट भी देखा जाए, तो यह 105-110 का हो गया है। किसी जगह आपको समझौता भी करना पड़ता है। यह संभव नहीं है कि औसत 55 हो और स्ट्राइक रेट भी 110 का हो।
भारतीय कप्तान ने कहा कि यह उनकी पसंद है और टीम मैनेजमेंट को भी उन्होंने इस बारे में बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अंदर अब भी बड़े रन बनाने की भूख है लेकिन वह कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपना विकेट गंवाने की रिस्क लेने को तैयार हूं।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने ओपन करते हुए तेजी से खेलने का प्रयास किया लेकिन और उस कोशिश में वह अपना विकेट गंवा देते हैं। अच्छी शुरुआत करने के बाद वह आउट होते हैं। इसे लेकर उनके ऊपर सवाल भी खड़े हुए हैं लेकिन वह इसी रोल में खुद को ढाल रहे हैं।
भारतीय एशिया कप के लिए कर्नाटक के अलूर में कैम्प लगाकर तैयारी कर रही है। रोहित शर्मा लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैटिंग अभ्यास कर रहे हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से निपटने के लिए ऐसा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications