IND vs SL: अर्धशतकों की हैट्रिक और बने टेबल टॉपर, रोहित शर्मा रनों के मामले में नंबर 1
Rohit Sharma: एशिया कप में रोहित शर्मा ने अपनी धाकड़ फॉर्म दिखाई है। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद उन्होंने लगातार तीन वनडे मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 में रोहित शर्मा के बल्ले से 51वां वनडे अर्धशतक देखने को मिला।
रोहित शर्मा ने कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलते हुए 53 रनों की पारी खेली। उन्होंने कुल 48 गेंदों का सामना किया। इसके साथ हे वह एशिया कप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बल्लेबाजों की लिस्ट में नम्बर एक पर आ गए।

रोहित शर्मा ने 4 मैचों की 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 194 रन बनाए हैं। करीबन 109 के स्ट्राइक रेट से रोहित शर्मा के बल्ले से रन आए हैं। उनका औसत भी काफी अच्छा रहा है। वह लगभग 65 के औसत से रन बनाते आए हैं। तीन फिफ्टी उनके बल्ले से आई है।
टॉप पांच बल्लेबाजों में रोहित शर्मा के बाद बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हसन शान्तो का नाम है। उन्होंने 2 मैचों में 193 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक आया था। नम्बर तीन पर 178 रनों के साथ बाबर आज़म हैं। बाबर आज़म ने 4 मैचों की 3 पारियों में बल्लेबाजी की।
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान भी हासिल कर लिया। वह 10000 वनडे रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। वह सचिन और कोहली के ख़ास क्लब में शामिल हो गए। वह वनडे में सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। नम्बर एक पर विराट कोहली का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications