Asia Cup 2023: रोहित शर्मा ने बताई अपनी ख्वाहिश, क्रिस गेल के इस महारिकॉर्ड को करना चाहते हैं ध्वस्त
Asia Cup 2023, Rohit Sharma: नेपाल के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर रोहित शर्मा फॉर्म में वापस लौट आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अब 10 सितंबर को होने वाले मुकाबले में रोहित के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा ने एक बड़ी ख्वाहिश का जिक्र किया है।
क्रिस गेल के महारिकॉर्ड पर नजर: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि वह क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि मैं क्रिस गेल के छक्के मारने के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता हूं। मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं।

जल्द हो सकती है ख्वाहिश पूरी: रोहित शर्मा की यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे अधिक 554 छक्के लगाने का कारनामा किया है। वहीं रोहित शर्मा ने अब तक सभी फॉर्मेट को मिलाकर 539 छक्के जड़ दिए हैं। ऐसे में वह क्रिस गेल के इस महा रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 14 छक्के दूर हैं। रोहित एशिय़ा कप में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे।
छक्का लगाने में माहिर हैं हिटमैन: रोहित शर्मा भारत ही नहीं दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रोहित शर्मा को सिक्सर किंग भी कहा जाता है। रोहित अगर बड़ी पारी खेलते हैं तो फिर वह चौके-छक्कों की झड़ी लगा देते हैं। एशिया कप में भी रोहित के बल्ले से कई बड़ी पारिय़ां देखने को मिल सकती है। नेपाल के खिलाफ रोहित ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाने का कारनामा किया था।
रोहित से होगी उम्मीदें: आने वाले समय में भारतीय टीम को रोहित शर्मा के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अगर बेहतर करना है तो उसमें रोहित शर्मा का सबसे बड़ा और अहम रोल साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications