Asia Cup: विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की भविष्यवाणी, टीम इंडिया फाइनल में करेगी धाकड़ प्रदर्शन
India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ रविवार को एशिया कप का फाइनल मैच खेलने के लिए भारतीय टीम कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेगी। हर कोई इस मुकाबले को लेकर उत्साहित है। भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली के कोच ने इस फाइनल मैच की अहमियत के बारे में बताया है।
एएनआई से बातचीत करते हुए विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि यह एक बड़ा मैच है और इस मुकाबले की अहमियत काफी है। एशिया कप का फाइनल होने के कारण यह बड़ा मैच है और इसे जीतने पर विनर को मनोवैज्ञानिक बढ़त वर्ल्ड कप में मिलेगी।

राजकुमार शर्मा ने कहा कि एशिया कप के फाइनल मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम के लिए वर्ल्ड कप से पहले यह बड़ी बात होगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी अहमियत रखता है। इसे जीतना भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं आशावान हूं कि टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी।
गौरतलब है कि एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का यह दूसरा मैच होगा। भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर 4 मैच में पराजित किया था। इस तरह टीम इंडिया के हौसले बुलंद होंगे। भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
पिछले मैच में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल के बल्ले से शतक आया। गिल के बल्ले से 121 रनों की पारी आई। गिल के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इस वजह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications