Asia Cup 2023: 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जाकर तबाही मचाओ...', पत्रकार से हुई कप्तान रोहित की बहस
India team for Asia Cup 2023 announced: एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस क़ॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी बात की। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी पर उन्होंने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी अब खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। इस वजह से इन्हें टीम में जगह दी गई है।
मीडिया ने पूछा सवाल: रोहित शर्मा से मीडिया ने सवाल किया कि साल 2011 के दौरान भारत के पास कई ऐसे खिलाड़ी थे जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों करने में सक्षम थे। वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी टीम में बैलेंस प्रदान करते थे। इस सवाल पर रोहित ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हमें टीम का चन उन्हीं में से करना होगा। हम रातोंरात किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं कर सकते हैं।

पत्रकार से हुई बहस: इस दौरान रोहित शर्मा की एक पत्रकार से बहस भी हो गई है। दरअसल, रोहित शर्मा ने कहा था कि वह टीम में ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं जो कही भी जाकर बल्लेबाजी करने में सक्षम हो। इस पर पत्रकार ने सवाल उठाया तो रोहित ने फिर से अपनी बात को समझाते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से टीम में कुछ जगह निश्चित है।
रोहित ने कही यह बात: जैसे ओपनर्स और नंबर तीन का बल्लेबाज लंबे समय से वहीं पर खेल रहे हैं। नंबर चार, पांच और छह को लेकर हमने प्रयोग किया। मैंने टीम में फ्लेक्सिबिलिटी की बात की है, मैंने ये नहीं कहा कि जाकर तबाही मचाओ। रोहित और पत्रकार के बीच हुई यह बातचीत का अंत मजाकिया अंदाज में हुआ।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन












Click it and Unblock the Notifications