Ind vs Pak: केएल राहुल ने मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास, कर ली विराट कोहली की बराबरी
Asia Cup 2023, Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: पाकिस्तान के खिलाफ लंबे समय बाद मैदान पर केएल राहुल वनडे में वापसी की। केएल राहुल ने संभली हुई अपनी पारी की शुरुआत की। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण केएल राहुल को नंबर चार पर खेलने का मौका मिला। दो विकेट लगातार गिरने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
केएल राहुल ने बनाए 2000 रन: केएल राहुल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने 14 रन बनाते ही वनडे में अपने 2000 रन पूरा कर लिए। राहुल ने 56 वनडे की 53 पारियों में 45 से अधिक की औसत के साथ 2,000 रन अपने नाम किया। अपनी इस छोटी सी पारी में राहुल ने दो शानदार चौका लगाने का काम भी किया। केएल राहुल की कोशिश अपनी इस पारी को और बड़ा बनाने की होगी।

कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी: केएल राहुल ने 2000 रन पूरा करते ही विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 2000 का आंकड़ा छूने के लिए 53 पारियों का सहारा लिया था। केएल राहुल ने भी 53 पारियों में 2000 रन पूरा किया। वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन हैं। शिखर धवन ने इतने रन बनाने के लिए 48 पारियों का समय लिया था।
बारिश ने डाला खलल: कोलंबो में हो रहे इस मैच में बारिश की संभावना जताई गई थी। भारत ने 24.1 ओवर का मैच खेल लिया। भारत ने दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल मैदान पर मौजूद हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। बारिश के कारण मैच को इस बीच रोक दिया गया। बारिश के बाद भारत की कोशिश इस स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications