Asia Cup 2023: खिलाड़ियों की जर्सी से गायब पाकिस्तान का नाम, वजह जय शाह? PCB पर भड़के खिलाड़ी

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की धमाकेदार शुरुआत होने के साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड यानी कि पीसीबी खिलाड़ियों के निशाने पर आ गया है, जिसका कारण है एशिया कप में पहनी जा रही 'खिलाड़ियों की जर्सी', जिसमें इस बार मेजबान पाकिस्तान का नाम 'लोगो' के नीचे दिखाई नहीं दे रहा है। दरअसल किसी भी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की जर्सी पर 'लोगो' के नीचे मेजबान टीम का नाम प्रिंट होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना गुस्सा PCB पर निकाला है।

Asia 2023:

पाक टीम के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने भड़कते हुए कहा कि 'PCB इस बारे में चुप क्यों हैं? ये तो देश के सम्मान से जुड़ा मामला है, ऐसे में वो शांत कैसे रह सकता है? यही नहीं इस बारे में एशियन क्रिकेट काउंसिल को भी बयान देना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है?

पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी किया

बवाल बढ़ने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि 'पिछली बार ही एसीसी की ओर से फैसला ले लिया गया था कि अब से टीमों की जर्सी पर होस्ट कंट्री का नाम नहीं छपेगा।'

बीसीसीआई सचिव जय शाह वजह

हालांकि पाकिस्तान के कुछ टीवी न्यूज चैनलों पर ये भी कहा जा रहा है कि 'इसके पीछे वजह एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह हो सकते हैं, जिन्होंने इंडो-पाक के मौजूदा रिलेशन के मद्देनजर ये सोचा हो कि इंडियन जर्सी पर मेजबान पाकिस्तान का नाम छपना ठीक नहीं होगा, जिसके बारे में भी राशिद लतीफ ने कहा कि 'ये मुमकीन है लेकिन जो भी है उसके बारे में सारी बात क्लीयर होनी चाहिए। '

2 सितंबर को भारत- पाकिस्तान मुकाबला

मालूम हो कि एशिया कप में भारत- पाकिस्तान मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी के मैदान पर होने वाला है, इस मुकाबले पर दोनों देशों की निगाहें हैं। आपको बता दें कि इंडो-पाक का मैच वैसे भी हाईवोल्टज वाला होता है। इस बार पाकिस्तान ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी भी कर रहा है इसलिए उसका जोश चरम पर है। एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से शिकस्त दी है। वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से पराजित किया है। फिलहाल अब हर किसी की नजर शनिवार को होने वाले महामुकाबले पर लगी हुई है।

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023 टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।

पाकिस्तान: पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+