Ind vs Nep: एशिया कप में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर भी रह गए पीछे
asia cup 2023 nepal vs india Ravindra Jadeja: नेपाल के खिलाफ भारतीय टीम के गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर गेंद से अपनी छाप छोड़ने का काम किया। रवींद्र जडेजा भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने नेपाल के बल्लेबाजों को बांधे रखा और किसी को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।
रवींद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: नेपाल के खिलाफ तीन विकेट हासिल करते ही रवींद्र जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, वनडे फॉर्मेट में अब तक खेले गए एशिया कप के मुकाबलों में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में रवींद्र जडेजा ने इरफान पठान की बराबरी कर ली है। रवींद्र जडेजा और इरफान पठान अब दोनों के नाम ही वनडे एशिया कप में 22-22 विकेट झटक लिए हैं।

तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर: एशिया कप में इरफान पठान ने 12 पारियों में 22 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं इतने विकेट लेने के लिए रवींद्र जडेजा ने 15 पारियों का समय लिया। इस मामले में वह इरफान पठान से पीछे रह गए। वनडे एशिया कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में सचिन तेंदुलकर नंबर तीन पर है। सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में कुल 17 विकेट लिया है।
नेपाल ने बनाए 230 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 230 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 231 रन बनाने होंगे। भारत की तरफ से सबसे अधिक तीन विकेट रवींद्र जडेजा ने लेने का काम किया। वहीं मोहम्मद सिराज ने भी तीन विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट झटका।
भारत को जीतना होगा मैच: सुपर फोर में पहुंचने के लिए भारत को नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले को जीतना होगा। नेपाल की टीम ने भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। ऐसे में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की कोशिश टीम को एक बेहतर शुरुआत देने की होगी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications