नेपाल ने अपने क्रिकेट इतिहास में दर्ज किया बड़ा मील का पत्थर, Asia Cup मे भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में बनाई जगह

एशिया कप में अफगानिस्तान के बाद एक और उभरती हुई क्रिकेट टीम नेपाल की है जिन्होंने एसीसी प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को मात देकर इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में क्वालीफाई कर लिया है।

Asia Cup 2023

Nepal Cricket Team: नेपाल एशिया ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में तेजी से उभरता हुए देश है जिन्होंने विश्व कप के क्वालिफायर टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन किया और अब एशिया कप 2023 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। नेपाल क्रिकेट टीम ने ने मंगलवार को त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर एसीसी प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को सात विकेट से हराकर एशिया कप 2023 का टिकट हासिल किया।

एशिया कप सितंबर में इसी साल होगा। अभी इस टूर्नामेंट की फाइनल जगह घोषित नहीं हो पाई है क्योंकि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच वैन्यू को लेकर दो बिल्कुल अलग स्टैंड दिखाई दिया। वैसे एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। नेपाल ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ पहुंच गया है।

फिलहाल तो पाकिस्तान ने हाईब्रिड मॉडल का प्रस्ताव एशियन क्रिकेट काउंसिल को भेजा है जिसमें भारत अपने मैच न्यूट्रल जगह पर खेलेगा और बाकी की टीमें पाकिस्तान में। देखना होगा एसीसी इसका क्या जवाब देती है।

प्रीमियर कप में नेपाल, यूएई और ओमान टॉप की तीन टीमें रही। ये टीमें जुलाई में 'एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप' में भी भाग लेंगी, जहां वे पांच पूर्ण सदस्यों की 'ए' टीमों से भिड़ेंगे। जैसे की नेपाल बनाम भारत ए।

ताजा मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, संयुक्त अरब अमीरात 117 रन बना पाया। आसिफ खान टीम के लिए टॉप स्कोरर थे, जिन्होंने 54 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था।

नेपाल के लिए, ललित राजबंशी ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए और लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने दूसरे छोर पर 2/34 का बेहतरीन आंकड़ा निकाला। जवाब में, बल्लेबाजी क्रम में नंबर 3 पर गुलशन झा ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली।

17 साल के बल्लेबाज ने भीम शर्की (36) के साथ 96 रन की साझेदारी की और 30 ओवरों में टारगेट को हासिल कर लिया। यूएई के लिए, रोहन मुस्तफा 13 रन देकर 2 विकेट के आंकड़े के साथ सबसे किफायती गेंदबाज थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+