Asia Cup 2023: श्रीलंका में कोहली-धोनी की बादशाहत, किया कुछ ऐसा जो कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका
Asia Cup 2023 MS Dhoni and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली। कोलंबो के मैदान पर विराट कोहली एक बार फिर जमकर बरसे। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। कोलंबो के मैदान पर विराट कोहली ने लगातार चौथा वनडे शतक लगाने का कारनामा किया।
श्रीलंका में 1000 रन: अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। श्रीलंकाई पिचों से कोहली का प्यार काफी पुराना रहा है। इससे पहले कोलंबो के मैदान पर खेली गई पिछली तीन पारियों में भी विराट कोहली ने शतक जड़ने कारनामा किया था। इस मैदान पर भारत को एशिया कप में आने वाले और भी मैच खेलने हैं। ऐसे में विराट कोहली के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली है।

धोनी-कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन: श्रीलंका में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 1000 से अधिक रन है। इस दौरान दोनों की ही बल्लेबाजी औसत 50 से अधिक रही है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के अलावा श्रीलंका में कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर सका है। कोहली के पास एशिया कप के बचे हुए मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर श्रीलंका में और अधिक रन बनाने का मौका है।
पाकिस्तान से जीता मैच: भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला बारिश के कारण दो दिनों में खत्म हुआ। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम यह मैच 228 रन से जीत गई। भारत की यह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत रही।












Click it and Unblock the Notifications