Asia cup 2023: मोहम्मद शमी को किसने दिया 'लाला' का नाम? गेंदबाज ने कर दिया बड़ा खुलासा

asia cup 2023 mohammed shami: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। बारिश के कारण भारतीय गेंदबाजों ने ब़लिंग नहीं की। पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द कर दिया गया और दोनों ही टीमों में एक-एक प्वाइंट बांट दिए गए। मोहम्मद शमी को टीम से बाहर किए जाने के फैसले से कई दिग्गज खुश नहीं थे।

नेपाल के खिलाफ मिला मौका: भारतीय टीम 4 सितंबर सोमवार को नेपाल के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रही है। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी है। एशिया कप के दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है। शमी के पास इस मुकाबले में खुद को साबित करने का मौका है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर चार में जगह बनाएगी।

mohammed shami

किसने दिया 'लाला' का नाम? मोहम्मद शमी को टीम के खिलाड़ी लाला के नाम से पुकारते हैं। एशिया कप के दौरान स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी ने बताया कि उन्हें ये नाम किसने दिया। मोहम्मद शमी के मुताबिक भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें लाला का नाम दिया था। जिसके बाद टीम के सभी खिलाड़ी उन्हें इस नाम से पुकारने लगे।

बारिश का खतरा: पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। नेपाल के खिलाफ हो रहे मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इस मैदान पर अब तक दो मैच खेले गए थे, पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया था। इस मुकाबले को श्रीलंका की टीम ने अपने नाम किया था। भारत के लिए नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

नेपाल के खिलाफ भारतीय XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+