एशिया कप 2023 की उठापटक की पूरी डिटेल्स, पाकिस्तान बायकॉट के लिए तैयार, श्रीलंका बना नया 'खिलाड़ी'
Asia cup 2023 all details in Hindi: एशिया कप 2023 से जुड़ी सभी घटनाओं और टूर्नामेंट की जानकारी की डिटेल्स आप यहां पढ़ सकते हैं।

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के पाकिस्तान से श्रीलंका (Sri Lanka) में ट्रांसफर होने के चांस बनने लगे हैं क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान की जगह श्रीलंका कराने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है इसके लिए बांग्लादेश, अफगानिस्तान भारत जैसे क्रिकेट बोर्डों ने श्रीलंका में टूर्नामेंट कराने का समर्थन किया है।
पाकिस्तान के हाथ से गया मामला- अब ये मामला काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि पीसीबी (PCB) चीफ नजम सेठी (Najam Sethi) ने मंगलवार को दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रतिनिधियों से बातचीत की और एशिया कप के पाकिस्तान से ट्रांसफर करने के फैसले का विरोध भी किया।
पाक का जिद्दी रुख-
रिपोर्ट के मुताबिक नजम सेठी पहले तो पाकिस्तान में ही एशिया कप कराने के पक्ष में थे लेकिन अगर टूर्नामेंट पाकिस्तान में नहीं होता तो फिर यूएई के लिए भी सहमत थे। लेकिन पाकिस्तान फिलहाल यूएई की जगह श्रीलंका में टूर्नामेंट कराने के फैसले पर अपनी सहमति देता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
श्रीलंका में कराने का कारण-
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकती है। एसीसी ने एशिया कप 2023 को संयुक्त अरब अमीरात में ना कराने के पीछे वहां सितंबर में होने वाली भयंकर गर्मी को कारण बताया है। टीमें इतनी तेज गर्मी में अपने खिलाड़ियों को यूएई में नहीं डालना चाहती।
बड़ा सवाल: क्या पाक वर्ल्ड कप में आएगा?
एक महीने बाद ही विश्व कप होना है वनडे वर्ल्ड कप होना है जो भारत में होगा। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप को अपने देश में कराने का ऑफर दिया जो पाकिस्तान की समझ से परे दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद इस बात की संभावनाएं कम ही है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी।
भले ही पाकिस्तान एक बार श्रीलंका में होने वाले एशिया कप 2023 का बायकॉट कर सकता है लेकिन उनके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गोवा में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की मीटिंग के दौरान संकेत दिए थे कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए।
शायद पाकिस्तान क्रिकेट का भारत में इस साल अक्टूबर में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रुख थोड़ा नरम हुआ है और वे यह टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आ सकते हैं। हालांकि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नहीं खेलना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक पाक क्रिकेट टीम चेन्नई और कोलकाता में अपनी मैच कराना चाहती है।
एशिया कप 2023 प्रोग्राम, शेड्यूल, टीम, फॉर्मेट, जगह
एशिया कप 2023 वेन्यू- श्रीलंका?
इस महीने के अंत तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि एशिया कप में श्रीलंका होने जा रहा है या नहीं। साथ ही ये प्रतियोगिता कब होने जा रहा है। शुरुआती रुख पूरी तरह श्रीलंका के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। इतना तय है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में नहीं होगा। देखना होगा पाकिस्तान की यूएई में एशिया कप कराने की जिद आगे क्या गुल खिलाती है। फिलहाल श्रीलंका को ही इसका होस्ट मानकर चला जा रहा है।
एशिया कप 2023 का फॉर्मेट क्या होगा- एशिया कप 2023 वर्ल्ड कप को फॉलो करता है इसलिए यह 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली गई थी।
एशिया कप 2023 में कितनी टीमें भाग लेंगी-
एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग लेंगी, बशर्ते पाकिस्तान इसका बायकॉट नहीं करे। पाकिस्तान के अलावा भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल है। नेपाल हाल ही में एसीसी प्रीमीयर कप का विजेता बनने के बाद एशिया कप 2030 के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
एशिया कप में टीमों के मैच-
6 टीमों को दो ग्रुप में बांटी जाएगा। एक ग्रुप में 3 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम राउंड वन में अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप की दो टॉप टीमें सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। जहां सभी टीमें एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। फिर टॉप की दो टीमें फाइनल के लिए पहुंच जाएंगी इस तरह से आपको एशिया कप में 13 मैच देखने के लिए मिलेंगे।
एशिया कप 2023 का शेड्यूल कब आएगा- एशिया कप का शेड्यूल भारत-पाकिस्तान और एशियन क्रिकेट काउंसिल के बीच बनी सहमति-असहमति के बीच झूल रहा है। लेकिन इस महीने के अंत तक जगह के बारे में फैसला लेने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications