IND vs NEP: भारत-नेपाल के मैच में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा? ये 3 गेंदबाज बरपा सकते हैं कहर
IND vs NEP, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के 5वें ग्रुप स्टेज मैच में भारत का मुकाबला सोमवार, 4 सितंबर को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल से होगा। इस ग्रुप ए मैच की विजेता टीम सीधे एशिया कप के सुपर 4 में जगह बनाएगी। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटका सकते हैं।
कुलदीप यादव
भारत के बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव से नेपाल के खिलाफ घातक गेंदबाजी की उम्मीद है। पिछले 5 मैचों में कुलदीप यादव ने 2 की औसत से 2, 1, 4, 3, 0 विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव भारत के लिए एक प्रभावशाली स्पिनर रहे हैं। उन्होंने अब तक 85 वनडे मैचों में 141 विकेट लिए हैं और वह नेपाल की बल्लेबाजी लाइन-अप के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

संदीप लामिछाने
नेपाल के 23 वर्षीय लेग स्पिनर संदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने 10 ओवर के दौरान आगा सलमान को आउट किया था। उनके नाम 197 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। संदीप लामिछाने ने हाल ही में 5 मैचों में 1.6 की औसत से 8 विकेट लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ इस गेंदबाज से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
मोहम्मद शमी
दरअसल, नेपाल के खिलाफ जसप्रीत बुमरा के अनुपलब्ध होने के कारण मोहम्मद शमी को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बुमराह की चोट से वापसी के बाद शमी को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया था। ऐसे में अब वह मिलने वाले हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। ऐसे में नेपाल के खिलाफ शमी निश्चित रूप से भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेटों लेने वाले गेंदबाज हो सकते हैं।
शमी ने अपने वनडे करियर में अब तक 90 वनडे मैचों में 162 विकेट लिए हैं। इस तेज गेंदबाज ने खेल के 50 ओवर के फॉर्मेट में 5.60 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करना जारी रखा है।












Click it and Unblock the Notifications