Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम में लौटा धाकड़ खिलाड़ी, भारतीय टीम को मिली बड़ी राहत

Asia Cup 2023, India vs Pakistan match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के लिए जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है। जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका जाकर भारतीय टीम को ज्वाइन कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ 10 तारीख को होने वाले मैच में बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम की गेंदबाजी मजबूत हुई है।

बुमराह की वापसी: एशिया कप के दौरान ही जसप्रीत बुमराह को पिता बनने की खबर मिली थी। जिसके बाद वह बीच एशिया कप से ही वापस भारत मुंबई लौट गए थे। नेपाल के खिलाफ जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह एक बार फिर टीम में शामिल हो गए हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से कहर बरपाने का काम करेंगे।

India vs Pakistan 1

पाकिस्तान को रहना होगा सावधान: भले ही जसप्रीत बुमराह लंबे समय से वनडे मुकाबले नहीं खेले हैं। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ वह पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के टीम में वापस आने से भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिली है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड: अगर जसप्रीत बुमराह की पाकिस्तान के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो वह अब तक औसत दर्जे का ही रहा है। लेकिन वह एशिया कप में इसे और बेहतर बना सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह ने अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस बीच पांच पारियों में उन्हें 48.75 की औसत से चार विकेट लिए हैं।

मैच पर बनी है सबकी नजरें: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इ हाईवोल्टेज मुकबले पर सबकी नजरें बनी हुई है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा भी है। यही वजह है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को होने वाले इस मैच के लिए रिजर्व डे का ऐलान भी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+