पाकिस्तान के खिलाफ ये पांच भारतीय खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा, हाईवोल्टेज मुकाबले पर सबकी नजर
Asia Cup 2023 India vs Pakistan, Match: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है तो दोनों देशों के फैंस की नजरें उस पर रहती है। भारत-पाकिस्तान 2 सितंबर को एशिया कप में आमने-सामने होगी। दोनों ही देशों के क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज हम बात करेंगे ऐसे खिलाड़ियों की जो इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
रोहित शर्मा:भारतीय टीम के कप्तान वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप का खिताब जीतना चाहेंगे। ऐसे में वह एशिया कप के पहले मैच में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के सामने एक बड़ा चैलेंज तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना होगा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में रोहित को अक्सर परेशान करते रहे हैं।

विराट कोहली: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। विराट कोहली ने पिछले साल वर्ल्ड कप में अकेले दम पर पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया था। ऐसे में एक बार फिर वह भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली को बड़ी पारी खेलना बेहद पसंद है।
रवींद्र जडेजा: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रवींद्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी विरोधी टीम को परेशान करने में सक्षम हैं।
जसप्रीत बुमराह: लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बुमराह ने गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। ऐसे में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी वह अपे इस प्रदर्शन को कायम रखना चाहेंगे।
मोहम्मद सिराज: मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट में लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सिराज की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए बेस्ट स्पेल डालने की होगी। सिराज और बुमराह की जोड़ी मिलकर पाकिस्तान की टीम के लिए खतरा बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications