Virat Kohli की आतिशी पारी ने मैदान के बाहर भी रचा इतिहास, IND vs PAK मैच में व्यूवरशिप का टूटा रिकॉर्ड

IND vs PAK: कोलंबो में एशिया कप के सुपर-4 स्टेज मुकाबले में रिजर्व डे पर जब बारिश बंद हुई तो विराट कोहली और केएल राहुल के नाम के तूफान का कहर शुरू हो गया। इस तूफान में पाकिस्तान की पूरी टीम उड़ गई। दोनों बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड धराशाई करते हुए न सिर्फ शानदार शतक ठोके बल्कि मैदान के बाहर भी एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया।

भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर मैदान पर और मैदान के बाहर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिलता है, जो फैंस किसी कारण से स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाते हैं, वह ऑनलाइन मैच का लुत्फ उठाते हैं, और ऐसे में अगर विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहें हैं तो यह मुकाबला एक अलग स्तर पर पहुंचा जाता है, और इस सुपर-4 मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

Virat Kohli

दरअसल, भारत-पाक मैच के दौरान जब टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली अपने शतक के करीब पहुंचे तो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव मैच देखने वालों की संख्या 2.8 करोड़ तक पहुंच गई। जोकि किसी भी मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था।

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान बने इस नए रिकॉर्ड को लेकर बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, भारत-पाक मैच को लेकर कॉन्करेंट युजर्स का आंकड़ा 2.8 करोड़ तक पहुंच गया। डिजिटल इतिहास में किसी भी भारतीय मैच के लिए सर्वाधिक यूजर्स आंकड़ा है।

इस नए रिकॉर्ड के साथ भारत बनाम पाकिस्तान मैच ने 2019 क्रिकेट विश्व कप के भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिसे 2.52 करोड़ फैंस ने एक साथ देखा था।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात करें तो भारत ने बाबर आजम एंड कंपनी को 228 रनों से हरा दिया। रोहित शर्मा एंड कंपनी शुरू से ही बल्ले और गेंद से हावी रही। बल्ले से राहुल और कोहली ने शानदार शतक बनाकर टीम को आगे बढ़ाया, जबकि गेंद हाथ में लेते हुए कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। इस धमाकेदार जीत की बदौलत भारत सुपर 4 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+