Asia Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों को मौका मिलना तय!
India vs Bangladesh, Playing 11: शुक्रवार 15 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप सुपरफोर का अंतिम मैच होना है। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ लगातार दो मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम पहले ही एशिया कप की रेस से बाहर हो गई है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त अंदाज में जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
हो सकते हैं कुछ बदलाव: एशिया कप के आखिरी मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। भारत इस मुकाबले को अभ्यास के तौर पर देख सकती है। ऐसे में इस मुकाबले में भारत के पास बेंच स्ट्रेंथ को अजमाने का मौका होगा। इस मैच से पहले श्रेयस अय्यर भी पूरी तरह से फिट हो गए हैं। वह नेट्स में लंबे समय तक अभ्यास करते नजर आए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेल सकते हैं।

फाइनल से पहले रेस्ट: भारतीय टीम को 17 सितंबर को फाइनल मैच खेलना है। ऐसे में फाइनल से पहले टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है। पहले मैच में राहुल ने लंबी पारी खेलते हुए नाबाद शतक जड़ा था. ऐसे में उनको रेस्ट देकर श्रेयस अय्यर को इस मैच में मौका दिया जा सकता है। ईशान किशन इस मुकाबले में भारत के लिए विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका: मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को अब तक एशिया कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ इन खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास इस मुकाबले के जरिए अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का शानदार मौका होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद शमी।












Click it and Unblock the Notifications