एशिया कप 2023 की मेजबानी पर ACC मार्च में लेगी अंतिम फैसला, बहरीन में हुई बैठक में नहीं निकला कोई निर्णय
एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। एशियाई क्रिकेट काउंसिल मार्च में होने वाली अहम बैठक में इसकी मेजबानी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान से छीनती हुई दिख रही है। शुक्रवार को बहरीन में एशियाई क्रिकेट काउंसिल की एक अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग में बीसीसीआई सचिव जय शाह भी शामिल हुए। जय शाह ACC के अध्यक्ष हैं। वहीं पीसीबी प्रमुख नजम सेठी भी इस बैठक में थे, लेकिन इस बैठक में एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ। आपको बता दें कि फिलहाल इस 50-50 फॉर्मेट के टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट को खेलने से इनकार कर दिया है। ऐसे में इस टूर्नामेंट के यूएई या फिर श्रीलंका में शिफ्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मार्च में होगा मेजबानी पर अंतिम फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2023 की मेजबानी पर अंतिम फैसला ACC को ही लेना है और अब माना जा रहा है कि मार्च में इस बात का फैसला हो जाएगा, क्योंकि मार्च में एसीसी की एक और अहम बैठक आयोजित होनी है। 4 फरवरी को बहरीन में हुई मीटिंग में एसीसी प्रमुख जय शाह, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी और सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक से पहले इतना तय माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट अब पाकिस्तान में नहीं होगा।
एसीसी का आधिकारिक बयान
बहरीन में हुई बैठक के बाद एसीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "एसीसी ने आगामी एशिया कप 2023 पर एक रचनात्मक बातचीत की। बोर्ड ने टूर्नामेंट की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संचालन, समयसीमा और किसी भी अन्य बारीकियों पर चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। मामले पर अंतिम फैसला अगली मीटिंग में लिया जाएगा। एसीसी कार्यकारी बोर्ड की यह बैठक मार्च 2023 में होगी।"












Click it and Unblock the Notifications