Asia Cup 2023: एशिया कप का पूरा शेड्यूल हुआ घोषित, भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा

Asia Cup 2023 Schedule: काफी दिनों से चर्चा में रहने वाले एशिया कप का शेड्यूल आख़िरकार घोषित कर दिया गया है। टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त को होगा और इसका समापन 17 सितम्बर को होगा। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। 5 सितम्बर तक लीग चरण के मैच होंगे।

दूसरा चरण में सुपर चार होगा। इसमें टॉप तो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका और पाकिस्तान में मैच होंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 2 सितम्बर को होगा और यह चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ही होगा। इसका हर किसी को इंतजार है।

india vs pakistan

एशिया कप 2023 का शेड्यूल

30 अगस्त, पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान
31 अगस्त, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले
2 सितम्बर, भारत बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले
3 सितम्बर, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, लाहौर
4 सितम्बर, भारत बनाम नेपाल, पल्लेकेले
5 सितम्बर, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर
6 सितम्बर, A1 vs B2, लाहौर (सुपर फॉर)
9 सितम्बर, B1 vs B2, कोलम्बो (सुपर फॉर)
10 सितम्बर, A1 vs A2, कोलम्बो (सुपर फॉर)
12 सितम्बर, A2 vs B1, कोलम्बो (सुपर फॉर)
14 सितम्बर, A1 vs BA, कोलम्बो (सुपर फॉर)
15 सितम्बर, A2 vs B2, कोलम्बो (सुपर फॉर)
17 सितम्बर, फाइनल, कोलम्बो (सुपर फॉर)

गौरतलब है कि एशिया कप के आयोजन को लेकर काफी लम्बी खींचतान चली थी। पाकिस्तान में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए बीसीसीआई ने मना कर दिया था। इसके बाद यह तय किया गया कि कुछ मैच पाकिस्तान में आयोजित हो और बाकी मुकाबले श्रीलंका में किये जाएं।

भारत के लिए टूर्नामेंट काफी अहम रहेगा। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप भी होना है। ऐसे में टीम इंडिया को तैयारी करने के लिए अच्छा मौका मिला है। इसका लाभ उठाने का प्रयास टीम इंडिया को करना चाहिए। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पास भी एक बेहतरीन मौका है। श्रीलंका के लिए घरेलू मैदानों पर खेलते हुए टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने का अवसर है। देखना होगा कि श्रीलंका का प्रदर्शन इसमें कैसा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+