IND vs PAK: अंतिम ओवर में विराट कोहली से हुई बड़ी चूक, हार के बाद कहा- 200 रन का लक्ष्‍य देना चाहते थे पर...

पाकिस्‍तान के खिलाफ रविवार रात खेले गए मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर पुराने अंदाज में चला। लेकिन कोहली को दूसरी छोर से किसी भी दूसरे बल्लेबाज का साथ लंबे समय तक नहीं मिल पाय

नई दिल्ली, 5 सितंबर। पाकिस्‍तान के खिलाफ रविवार रात खेले गए मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर पुराने अंदाज में चला। लेकिन कोहली को दूसरी छोर से किसी भी दूसरे बल्लेबाज का साथ लंबे समय तक नहीं मिल पाया, जिस कारण भारतीय टीम 200 या उससे अधिक स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम 20 ओवर में सिर्फ 181 रन जोड़ पाई।

 कोहली ने 44 गेंदों में जड़ दिए 60 रन

कोहली ने 44 गेंदों में जड़ दिए 60 रन

विराट कोहली नेएशिया कप में लगातार दूसरे मैच में अपना अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपने टी-20 करियर का 32वां अर्धशतक लगाते ही हुए टीम के लिए अंत के ओवर तक बल्लेबाजी की। 44 गेंदों में खेली गई 60 रन की पारी के दौरान कोहली ने चार चौके और एक छक्का भी लगाया। लेकिन कोहली यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी औऱ भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

विराट कोहली ने हार के बाद कही यह बात

विराट कोहली ने हार के बाद कही यह बात

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हार के बाद बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। उन्होंने कहा कि टीम यहां 200 से अधिक स्कोर बनाने का प्लान कर रही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कोहली ने कहा कि मिडिल फेज में कुछ विकेट जल्दी गिरने के कारण हमने बाद रक्षात्मक तरीके से खेलना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से रन रेट कम हो गया और हम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए।

20 से 25 रन और बनाने की थी जरूरत

20 से 25 रन और बनाने की थी जरूरत

कोहली के मुताबिक टीम ने जिस तरीके शुरुआत की थी, ऐसे में 20 से 25 रन और बनाए जा सकते थे। कोहली ने कहा कि मैंने तेज गति से रन बनाने की कोशिश की। इसके बाद हमारे विकेट गिर गए और हमें रणनीति बदलनी पड़ी क्योंकि मुझे आखिर तक टीम को संभाले रखना था। ऐसे में बड़ा शॉट्स लगाकर मैं किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता था।

आखिरी ओवर में आउट हुए कोहली

आखिरी ओवर में आउट हुए कोहली

इसम मुकाबले में कोहली अंतिम ओवर में दो रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। कोहली ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर रन नहीं बनाए और वो सभी गेंद डॉट हो गई। कोहली सिंगल लेकर भुवनेश्वर कुमार को स्ट्राइक नहीं देना चाहते थे। उनकी कोशिश आखिरी ओवर में अधिक से अधिक चौका या छक्का लगाने की थी। लेकिन ऐसा वो नहीं कर पाए और चौथी गेंद पर रन आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+