Asia Cup 2022: विराट कोहली से लेकर फखर जमां...इन धुरंधरों पर होगी सबकी निगाहें, मचा सकते हैं धमाल
एशिया कप 2022 को लेकर चारों तरफ चर्चाओं का माहौल गर्म है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लंबे समय बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस की दीवानगी और बढ़ गई है।
नई दिल्ली, 19 अगस्त। एशिया कप 2022 को लेकर चारों तरफ चर्चाओं का माहौल गर्म है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लंबे समय बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस की दीवानगी और बढ़ गई है। भारत-पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भी अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर सकती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो इस साल बल्ले से कमाल कर सकते हैं।

विराट कोहली को करना होगा कमाल
लंबे समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का रिकॉर्ड एशिया कप में शानदार रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में लगाने वाले कोहली से एशिया कप में बड़े रनों की उम्मीद होगी। कोहली को कई बार अच्छा स्टार्ट मिला, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तबदील करने में नाकाम रहे थे। ऐसे में कोहली का बल्ला एशिया कप में हल्ला बोल सकता है।

चरित असलांका कर सकते हैं हैरान
श्रीलंका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज चरित असलांका अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम की ओर से चरित असलांका का प्रदर्शन कमाल का रहा था। वर्ल्ड कप के 6 मैच में चरित असलांका ने 231 रन बनाए। जिसमें 2 अर्धशतक भी लगाया, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा था। अगर पथुम निसानका, असलंका और डी सिल्वा रन बनाने में सफल होते हैं तो एशिया कप में श्रीलंका को हराना इतना आसान नहीं होगा।

पाकिस्तान को फखर जमां पर भरोसा
पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमां बड़े मैच के खिलाड़ी माने जाते हैं। जब पाकिस्तान की टीम को सबसे अधिक जरूरत होती है तो फखर जमां हमेशा टीम के लिए अपना बेस्ट देने का काम करते हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज टीम के लिए प्रभावशाली रहा है। उनका कवर ड्राइव और स्क्वायर कट खेलने का अंदाज दूसरों से अलग है। साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ फखर जमां ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी।

अफ़ग़ानिस्तान के लिए जादरान कर सकते हैं कमाल
अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान भी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। एशिया कप के दौरान जादरान मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस साल जादरान आईपीएल कॉन्ट्रैंक्ट पाने के काफी करीब थे, लेकिन वह चूक गए। अगर वह एशिया कप और विश्व कप में अपने बल्लेबाजी से प्रभावित करने में सफल होते हैं तो उनका आईपीएल का टिकट भी बुक हो सकता है।

मुशफिकुर और शाकिब पर निर्भर बांग्लादेश
मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन इस एशिया कप में टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। टीम में रहीम मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। रहीम के साथ बल्लेबाजी करने के लिए अनामुल हक जैसे खिलाड़ी हैं। लिटन दास चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में बांग्लादेश की टीम एशिया कप में सबसे ज्यादा निर्भर मुशफिकुर और शाकिब पर है।












Click it and Unblock the Notifications