Asia Cup 2022: स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग, वेन्यू, शेड्यूल से लेकर फॉर्मेट तक; एक क्लिक में पढ़ें सारी जानकारी

एशिया कप 2022 का बिगुल बजने में अब चंद घंटों का समय बचा है। क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार है।

नई दिल्ली, 25 अगस्त: एशिया कप 2022 का बिगुल बजने में अब चंद घंटों का समय बचा है। क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार है। इस इवेंट के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। निजाकत खान की कप्तानी वाली हांगकांग ने एशिया कप 2022 में अपनी जगह बना ही है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आठ विकेट से हराया ग्रुप में जगह बनाई। आइए जानते हैं एशिया कप से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी जानकारी के बारे में..

ग्रुप स्टेज में होंगे 2-2 मैच

ग्रुप स्टेज में होंगे 2-2 मैच

27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच चलने वाले एशिया कप 2022 में 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे। इनमें से 10 मुकाबले दुबई में और तीन मैच शारजाह में खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज में सभी टीमों के बीच कुल 6 मैच होने हैं। यानी एक टीम अपने ग्रुप की दोनों टीमों से मुकाबला खेलेगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी। यहां सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 6 मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद सुपर-4 की टॉप 2 के बीच निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा। इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

एशिया कप 2022 के दोनों ग्रुप

  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, हांगकांग
  • ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान
एशिया कप 2022 का शेड्यूल

एशिया कप 2022 का शेड्यूल

  • 27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
  • 28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
  • 31 अगस्त: भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग
  • 1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
  • 2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग
  • बी1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 3 सितंबर
  • ए1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 4 सितंबर
  • ए1 बनाम बी1: सुपर 4 मैच- 6 सितंबर
  • ए2 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 7 सितंबर
  • ए1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 8 सितंबर
  • बी1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 9 सितंबर
  • फाइनल (पहला सुपर 4 बनाम दूसरा सुपर 4)- 11 सितंबर
एशिया कप के लिए भारतीय टीम

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम

मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर अहमद, उल रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें निजात मसूद, कैस अहमद और शराफुद्दीन अशरफ शामिल हैं।

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम

शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।

एशिया कप के लिए हांगकांग की टीम

एशिया कप के लिए हांगकांग की टीम

निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+