'फॉर्म गुम हो गई है, तू क्यों गुम हो गया है...', पाकिस्तान की हार के बाद बौखलाए Shoaib Akhtar

नई दिल्ली, 12 सितंबर: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका ने बाबर एंड कंपनी को 23 रन से हराया। पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 147 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। एक तरफ लंकाई टीम की जहां वाहवाही हो रही है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पूर्व पाक पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने तो अपने यू-ट्यूब चैनल पर कई खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई।

अख्तर ने लगाई फटकार

अख्तर ने लगाई फटकार

पाकिस्तान को एशिया कप जीतने का फेवरेट माना जा रहा था। फाइनल में टीम की शुरुआत भी बढ़िया रही, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा पाक टीम के ऊपर दबाव भी बढ़ता चला गया। टीम ने खराब फील्डिंग के साथ-साथ कई आसान कैच भी ड्रॉप किए। उसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए भी कोई खिलाड़ी तेजी से रन नहीं बना सका। मुकाबले के बाद अख्तर ने अपने चैनल पर पाकिस्तान की हार के कई कसूरवार गिनाए।

बाबर को बनाने होंगे रन

बाबर को बनाने होंगे रन

शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "बाबर आजम रन नहीं करेंगे तो वो कुछ नहीं कर पाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने रन नहीं बनाए। क्लास...क्लास... छोड़ो भाई। जब आप फॉर्म होते हैं तो क्लास नजर आती है, लेकिन जब फॉर्म में नहीं होते तो क्लास नजर नहीं आती। आप पहली गेंद से मारने की कोशिश करते हैं।" फाइनल में पाक कैप्टन बाबर आजम 6 गेंदों पर केवल 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे।

फखर को क्या हो गया है

फखर को क्या हो गया है

अख्तर ने अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा, "फखर यार तेरी फॉर्म चली गई है, तू किधर चला गया है। फॉर्म गुम हो गई है, तू क्यों गुम हो गया है। पता नहीं क्या चल रहा है। इफ्तिकार और खुशदिल के साथ भी ऐसा ही है। ये ओवरऑल पाकिस्तान की गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग के नजरिए से बहुत ही खराब परफॉर्मेंस है। श्रीलंकाई टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।"

अब विचार करने का समय आ गया है

अब विचार करने का समय आ गया है

अख्तर के अनुसार, "ये कॉम्बिनेशन काम नहीं करेगा। पाकिस्तान को तमाम चीजों के बारे में देखना होगा। फखर जमां, इफ्तिकार अहमद और खुशदिल शाह को भी अपने ऊपर विचार करना होगा। मोहम्मद रिजवान को भी ये समझने की जरूरत है कि टी20 क्रिकेट में 50 गेंदों में 50 रन करके कुछ हासिल नहीं होगा। इससे पाकिस्तान कोई फायदा नहीं होगा।"

रिजवान ने खेली धीमी पारी

रिजवान ने खेली धीमी पारी

टारगेट का पीछे करते हुए मो. रिजवान ने कहने को 55 रन जरूर बनाए, लेकिन पारी टी20 फॉर्मेट के हिसाब से बहुत ही खराब रही। उन्होंने 55 रन बनाने के लिए 49 गेंदों का सामना किया। इफ्तिकार अहमद ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाए, जो पाक की हार का बड़ा कारण भी रहा। खुशदील (2), आसिफ अली (0) और उप-कप्तान शादाब खान 8 रन बनाकर आउट हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+