Asia Cup: PAK स्क्वॉड के 8 प्लेयर्स ने मिलकर खेले हैं रोहित से कम टी20I, जानें कितनी अनुभवी हैं दोनों टीमें
एशिया कप 2022 के लिए बीसीसीआई ने सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की।
नई दिल्ली, अगस्त 09। एशिया कप 2022 के लिए बीसीसीआई ने सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। वहीं दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय रख गया है, इनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल शामिल हैं।
Recommended Video

भारत का अनुभव ज्यादा
भारत से पहले पाकिस्तान ने भी एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की थी। पाक टीम में किसी भी खिलाड़ी को 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव नहीं है। उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी कप्तान बाबर आजम हैं जिन्होंने 74 टी20I मुकाबले खेले हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 132 टी20I मुकाबले खेले हैं। पाकिस्तानी स्क्वॉड में शामिल 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका टी20I का अनुभव मिला लिया जाए तब भी रोहित शर्मा से कम है। शाहनवाज दहानी (2), उस्मान कादिर (18), मोहम्मद वसीम जूनियर (11), नसीम शाह (0), इफ्तिखार अहमद (18), खुशदिल शाह (13), हैदर अली (21), मोहम्मद नवाज (30) ने मिलकर 113 टी20I खेले हैं।

भारतीय स्क्वॉड का कुल अनुभव
रोहित शर्मा (132), केएल राहुल (56), विराट कोहली (99), सूर्यकुमार यादव (23), ऋषभ पंत (54), दीपक हुड्डा (9), दिनेश कार्तिक (47), हार्दिक पांड्या (67), रवींद्र जडेजा (62), आर अश्विन (54), युजवेंद्र चहल (62), रवि बिश्नोई (9), भुवनेश्वर कुमार (72), अर्शदीप सिंह (6) और आवेश खान (13)। कुल 765 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले।

पाकिस्तानी स्क्वॉड का कुल अनुभव
बाबर आजम (74), शादाब खान (64), आसिफ अली (39), फखर जमान (65), हैदर अली (21), हारिस रऊफ (35), इफ्तिखार अहमद (18), खुशदिल शाह (13), मोहम्मद नवाज (30), मोहम्मद रिजवान (56), मोहम्मद वसीम जूनियर (11), नसीम शाह (0), शाहीन शाह अफरीदी (40), शाहनवाज दहानी (2), उस्मान कादिर (18)। कुल 486 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले।

एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 बार आपस में भिड़ चुकी हैं, जिसमें से भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान 5 बार जीता है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 1984 में पहली बार आपस में भिड़े थे। इस बार 28 अगस्त को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 13 संस्करणों में हिस्सा लिया है और सबसे ज्यादा 7 में जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है जिसने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तानी टीम भी 2 बार चैंपियन रही है। भारत की नजर इस बार 8वें खिताब पर है।












Click it and Unblock the Notifications