जो पाकिस्तान से हारी वो अलग टीम थी, 'हमने आज की तारीख में सब बदल दिया'- रोहित शर्मा

नई दिल्ली, 18 अगस्त: T20 वर्ल्ड कप का काउंट डाउन 10 दिनों बाद होने वाले एशिया कप से शुरु हो जाएगा क्योंकि यह भी अपने आप में एक मिनी वर्ल्ड कप सरीखी प्रतियोगिता है। यहां पर एशिया की टॉप की टीमें एक दूसरे से T20 फॉर्मेट में आगे निकलने की जद्दोजहद करते हुए दिखाई देंगी। भारत को एशिया कप में 28 अगस्त को अपना आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करना है। वैसे तो भारतीय टीम पाकिस्तान से एशिया कप में जीतती रही है लेकिन हाल ही का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है क्योंकि भारत ने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में संयुक्त अरब अमीरात में अपने चिर प्रतिद्वंदी से 10 विकेट से मात खाई थी।

आज जो टीम है वो एकदम अलग है

आज जो टीम है वो एकदम अलग है

लेकिन रोहित शर्मा को अपनी कप्तानी में इस बार पूरा यकीन है कि नतीजा अलग मिलेगा। बुधवार को एक इवेंट के दौरान बात करते हुए रोहित ने मीडिया को बताया कि इस समय भारतीय टीम एक अलग किस्म के ब्रांड का क्रिकेट खेल रही है और पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार वाली टीम अलग थी, आज जो टीम है वो एकदम अलग है। चीजें बदल चुकी हैं।

तब से बहुत कुछ चीजें बदल गई हैं

तब से बहुत कुछ चीजें बदल गई हैं

रोहित ने कहा, "एशिया कप लंबे समय के बाद हो रहा है, लेकिन हमने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान के साथ खेला, जहां जाहिर तौर पर परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा। लेकिन अब एशिया कप अलग है। टीम अलग तरह से खेल रही है और अलग तरह से तैयारी की है, इसलिए तब से बहुत कुछ चीजें बदल गई हैं।"

संयुक्त अरब अमीरात में मौसम की स्थिति भी एक बड़ी चुनौती लेकर आती है। रोहित ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को उन परिस्थितियों में खेलने के लिए ढलना होगा जहां तापमान 40 डिग्री से अधिक होगा।

एशिया कप में किसी एक विरोधी पर फोकस नहीं

एशिया कप में किसी एक विरोधी पर फोकस नहीं

उन्होंने कहा, "लेकिन हमारे लिए, हमें परिस्थितियों का आकलन करने की जरूरत है, इस तथ्य को ध्यान में रखें कि हम 40 से अधिक डिग्री में खेलेंगे। हमें उन सभी फैक्टर को देखना होगा और उसके अनुसार तैयारी करने की आवश्यकता है।"

भारत और पाकिस्तान एशिया कप में आगे बढ़ने के लिए दो पसंदीदा बने हुए हैं, लेकिन हिटमैन किसी एक विरोधी पर फोकस नहीं करना चाहते हैं। उनकी योजना अच्छा प्रदर्शन करने की बनी हुई है, चाहे कोई भी विरोधी टीम सामने आए।

एक टीम के रूप में क्या हासिल करना है, यही अहम है

एक टीम के रूप में क्या हासिल करना है, यही अहम है

रोहित ने कहा, "मेरा हमेशा से विचार रहा है कि हम प्रतिद्वंद्वी पर ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे, लेकिन हम अपना खेल खेलना जारी रखेंगे। हम वेस्टइंडीज, इंग्लैंड के खिलाफ खेले और दोनों ही मामलों में, हमने यह नहीं सोचा कि हमारा विपक्षी कौन था, लेकिन हमने ध्यान केंद्रित किया कि हमें एक टीम के रूप में क्या चीजें करनी थीं और हमें क्या हासिल करना था।

रोहित ने कहा, "इसी तरह, एशिया कप में, हमारा ध्यान इस बात पर होगा कि एक टीम के रूप में क्या हासिल करना है और यह नहीं सोचना कि हम किसका सामना कर रहे हैं - चाहे वह पाकिस्तान, बांग्लादेश या श्रीलंका हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+