Asia Cup 2022: रवींद्र जडेजा की सर्जरी रही सफल, तस्वीर शेयर कर जल्द मैदान पर वापसी का जज्बा दिखाया

भारत टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 में चोटिल हो गए थे। घुटने की चोट के कारण वह टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए थे।

नई दिल्ली, 6 सितंबर: भारत टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 में चोटिल हो गए थे। घुटने की चोट के कारण वह टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम को उनकी कमी खली थी। लेकिन अब जड्डू की सर्जरी हो गई है और यह सफल रही। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। साथ ही इस महान खिलाड़ी ने जल्द ही मैदान पर वापसी के संकेत भी दिए हैं।

जडेजा ने शेयर की तस्वीर

जडेजा ने शेयर की तस्वीर

जडेजा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह सर्जरी के बाद अस्पताल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह बॉकर के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ जड्डू ने कैप्शन में लिखा, सर्जरी सफल रही। सभी लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद। बीसीसीआई, मेरे साथी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और प्रशंसक। मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आने की कोशिश करूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।

एशिया कप में जडेजा का प्रदर्शन

एशिया कप में जडेजा का प्रदर्शन

एशिया कप 2022 में भारत ने अब दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में इंडिया ने हांगकांग को 40 रन से मात दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ जडेजा ने 29 गेंदों पर 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने 2 ओवर में 11 रन खर्च किए थे। वहीं हांगकांग के खिलाफ जड्डू ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। इस मैच में उन्हें भले ही बल्लेबाजी का मौका ना मिला हो पर उन्होंने एक शानदार थ्रो किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

रवींद्र जडेजा का अब तक करियर

रवींद्र जडेजा का अब तक करियर

रवींद्र जडेजा ने अपने करियर में अब तक 60 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 89 पारियों में उन्होंने 36.56 की औसत और 59.50 के स्ट्राइक रेट से 2523 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 17 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं। 171 वनडे में उन्होंने 32.62 की औसत और 86.52 के स्ट्राइक रेट से 2447 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 13 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 64 टी20 इंटरनेशनल में जड्डू ने 24.05 की औसत और 124.52 के स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 242, वनडे में 189 और टी20 में 51 विकेट भी चटकाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+