पाकिस्तान ने टी20 में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, भारत का रिकॉर्ड तोड़ा; पढ़ें मैच में बने सभी कीर्तिमान

एशिया कप 2022 का छठा मुकाबला शुक्रवार को पाकिस्तान और हांगकाग के बीच शारजाह स्टेडियम में खेला गया। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

नई दिल्ली, 2 सितंबर: एशिया कप 2022 का छठा मुकाबला शुक्रवार को पाकिस्तान और हांगकाग के बीच शारजाह स्टेडियम में खेला गया। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में हांगकांग की टीम 38 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान ने 155 रन से इस मुकाबले को जीता, टी20 में रनों के लिहास से यह उनकी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। रविवार को पाकिस्तान की भिड़ंत भारत से होगी। आज के मैच में पाक टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20I में सबसे छोटा स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ टी20I में सबसे छोटा स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में यह किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2018 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 60 रन बनाए थे। वहीं क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने 2010 में 80 और एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड ने 82 रन बनाए थे।

  • 38 रन, हांगकांग- शारजाह: 2022*
  • 60 रन, वेस्टइंडीज- कराची: 2018
  • 80 रन, न्यूजीलैंड- क्राइस्टचर्च: 2010
  • 82 रन, स्कॉटलैंड- एडिनबर्ग: 2018
टी20 में हांगकांग का सबसे छोटा स्कोर

टी20 में हांगकांग का सबसे छोटा स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ 38 रन टी20 इंटरनेशनल में हांगकांग का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले नेपाल ने 69 रन, युगांडा ने 87 रन और ओमान ने 87 रन बनाए थे।

  • 38 रन बनाम पाकिस्तान, शारजाह- 2022 *
  • 69 रन बनाम नेपाल, चटग्राम- 2014
  • 87/9 रन बनाम युगांडा, बुलावायो- 2022
  • 87 रन बनाम ओमान, अबूधाबी- 2017
टी20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

टी20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

टी20 में रनों के लिहाज से यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में पाक टीम ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। साल 2007 में श्रीलंका ने जोहानसबर्ग में केन्या को 172 रन से मात दी थी।

  • 172 SL vs Ken जोहानसबर्ग- 2007
  • 155 Pak vs HK शारजाह- 2022 *
  • 143 Ind vs Ire डबलिन- 2018
  • 143 Pak vs WI कराची- 2018
  • 137 Eng vs WI बस्सेटेरे- 2019

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+