Asia Cup 2022: खराब प्रदर्शन पर बोले पाक कप्तान, ये कहीं नहीं लिखा कि मैं हर मैच में रन बनाऊंगा
एशिया कप 2022 में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है।
नई दिल्ली, 8 सितंबर: एशिया कप 2022 में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टूर्नामेंट के चार मुकाबलों में उन्होंने 8.25 की औसत और 117.85 के स्ट्राइक रेट से केवल 33 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ 14 रन की पारी अब तक उनका बेस्ट स्कोर है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 0, भारत के खिलाफ 10, हांगकांग के खिलाफ 9 और सुपर-4 में भारत के खिलाफ 14 रन बनाए हैं।

गोल्डन डक का शिकाए हुए
अपने खराब प्रदर्शन पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि एक क्रिकेटर के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले को भले ही पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में जीत लिया हो पर बाबर इस मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम के दूसरे ओवर में फजलहक फारूकी ने पाकिस्तानी कप्तान को एलबीडब्यूल आउट किया। बाबर आजम ने विश्वास जताया है कि वह जल्द ही शानदार वापसी करेंगे।

उतार-चढ़ाव क्रिकेट का हिस्सा हैं
पाकिस्तान क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में बाबर आजम ने कहा, यह कहीं भी नहीं लिखा है कि मैं हर मैच में रन बनाऊंगा। फॉर्म में उतार-चढ़ाव क्रिकेट का हिस्सा हैं। इस फेज के दौरान मुझे आत्मविश्वास होना चाहिए यह काफी मायने रखना है। खराब फॉर्म के साथ ही एशिया कप 2022 में बाबर आजम की कप्तानी भी बहुत एक्सेप्शनल रही है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि सुपर-4 के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने इस हार का बदला लेते हुए भारत को 5 विकेट से पटखनी दी थी।

फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा पाक
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने अब तक 4 मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। 11 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। बुधवार को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से हुआ था। इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटवाया। आखिरी ओवर तक खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को 20वें ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी वहीं अफगानिस्तान जीत से मात्र 1 विकेट दूर था। आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर नसीम शाह ने 2 छक्के जड़कर जीत पाकिस्तान की झोली में डाल दी।












Click it and Unblock the Notifications