IND vs AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, केएल राहुल संभाल रहे भारत की कमान
भारत और अफगानिस्तान की टीमें आज एशिया कप 2022 में पहली बार आमने-सामने हैं। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 8 सितंबर: भारत और अफगानिस्तान की टीमें आज एशिया कप 2022 में पहली बार आमने-सामने हैं। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा ने आराम लिया है। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह आखिरी मैच है, इसके साथ उनका सफर थम जाएगा। बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई और भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए मात्र औपचारिकता भर है। दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने सफर का अंत करना चाहेंगी।

भारतीय टीम में तीन बदलाव
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे। हम एक बैटिंग यूनिट के रूप में खुद को चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रेक लिया है। इन हालातों में बैक-टू-बैक खेलना आसान नहीं है। युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। वहीं दीपक चाहर, दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। हम टी20 विश्वकप के हिसाब से ही प्रयोग कर रहे हैं। विश्वकप से पहले इस टूर्नामेंट ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। हमने हार के बाद भी कई चीजें सीखी हैं। हम यहां विश्वकप की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह
- अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
- अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर अहमद, उल रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें निजात मसूद, कैस अहमद और शराफुद्दीन अशरफ शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications