IND vs PAK: रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, पांड्या का शानदार प्रदर्शन
एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।
नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए। जवाब में भारत ने 148 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने मैच जिताऊ पारी खेली। 17 गेंदों पर 33 रन की पारी के लिए हार्दिक और 3 विकेट के लिए हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रिजवान ने बनाए 43 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 15 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बाबर आजम 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद पर फखर जमान का विकेट गिरा। उन्होंने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए। 13वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। इफ्तिखार अहमद 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने 43, खुशदिल शाह ने 02 रन, मोहम्मद नवाज ने 1, शादाब खान ने 10, नसीम शाह ने 0, शाहनवाज दहानी ने 16 और आसिफ अली ने 9 रन बनाए। हारिस रऊफ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 26 रन देकर 4, हार्दिक पांड्या ने 25 रन देकर 3, अर्शदीप सिंह ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट अपने नाम किया।
WHAT. A. WIN!#TeamIndia clinch a thriller against Pakistan. Win by 5 wickets 👏👏
Scorecard - https://t.co/o3hJ6VNfwF #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/p4pLDi3y09— BCCI (@BCCI) August 28, 2022

विराट ने बनाए 35 रन
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत काफी खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल डेब्यू करने वाले नसीम शाह का शिकार बने। राहुल खाता भी नहीं खोल सके। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा झटका 10वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। शानदार लय में नजर आ रहे विराट कोहली 34 गेंदों पर 35 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों पर 18 और रविंद्र जडेजा ने 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 17 गेंदों पर 33 और दिनेश कार्तिक 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने 3, नसीम शाह ने 2 विकेट अपने नाम किया।
Fought hard but fell short in the end 💔
India win by five wickets in the final over of the match 🏏#AsiaCup2022 | #INDvPAK pic.twitter.com/ZsbCWAFpI1— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 28, 2022

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।












Click it and Unblock the Notifications