Gautam Gambhir ने मैदान पर लहराया श्रीलंकाई झंडा, जीता करोड़ों लोगों का दिल- VIDEO

नई दिल्ली, 12 सितंबर: एशिया को उसका नया बादशाह मिल गया है। रविवार को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 147 के स्कोर पर सिमट गई और लंकाई टीम ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका की यादगार जीत के बाद सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।

गंभीर ने जीता दिल

गंभीर ने जीता दिल

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट टीम की खिताबी जीत के बाद गौतम गंभीर ने ऐसा कुछ किया, जिससे पूरी दुनिया एक बार फिर से उनकी फैन बन गई। श्रीलंका के एशिया कप जीतने के बाद गौतम ने मैदान पर श्रीलंकाई समर्थकों के सामने उनके देश का झंडा लहराया। जैसे ही गंभीर ने अपने हाथों में लंकाई झंडा लिया, वैसे ही पूरा स्टेडियम उनके लिए जोर से तालियां बजाने लगा। पूर्व दिग्गज भारतीय ओपनर सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है।

संकट के दौर में बड़ी जीत

संकट के दौर में बड़ी जीत

श्रीलंका पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पूरे देश के हालात बहुत खराब है। ऐसे में एशिया कप जीतकर श्रीलंकाई टीम ने अपने देशवासियों को एक बड़ी सौगत दी है। जानकारी के लिए बता दें कि पहले एशिया कप श्रीलंका में ही आयोजित होने वाला था, लेकिन आर्थिक संकट के चलते देश इस टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर सका और इस टी20 टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट करना पड़ा। खैर, आज पूरा श्रीलंका फिर से एक साथ है, क्योंकि उनका देश एशिया का नया बादशाह जो बन गया है।

मुकाबले का हाल

मुकाबले का हाल

मैच की शुरुआत श्रीलंका के टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई थी। टीम ने 20 ओवर में 170-6 का स्कोर बनाया। भानुका राजपक्षे ने कमाल की पारी खेलते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा वानिंदु हसरंगा ने भी 21 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर कुसल मेंडिय गोल्डन डक पर आउट हुए। पाक की ओर से हारिस राउफ को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले।

पाक नहीं बना सका 171 रन

पाक नहीं बना सका 171 रन

पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट था, लेकिन पूरी टीम 20 ओवर के खेल में 147 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। ओपनर मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि इफ्तिकार अहमद के बल्ले से 32 रन देखने को मिले। श्रीलंका की जीत में प्रमोद मदुशन ने 4 विकेट चटकाए। 3 विकेट हसरंगा के खाते में आए। 71 रन की पारी खेलने वाले भानुका राजपक्षे को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+