Asia Cup 2022 के पहले ही मुकाबले में मचा बवाल, अंपायर के फैसले पर भड़के फैंस, हर कोई रह गया हैरान

एशिया कप 2022 में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें पहले मैच में आमने-सामने थी। इस मुकाबले की शुरुआत में ही कुछ ऐसा हो गया कि चारों तरफ उसकी चर्चाएं होने लगी।

नई दिल्ली, 27 अगस्त। एशिया कप 2022 में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें पहले मैच में आमने-सामने थी। इस मुकाबले की शुरुआत में ही कुछ ऐसा हो गया कि चारों तरफ उसकी चर्चाएं होने लगी। दरअसल, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और श्रीलंका ने महज तीन के स्कोर पर अपने दो अहम खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया।

Asia Cup 2022

पाथुम निसांका ने मांगा रिव्यू

इसके बाद सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका को जिस तरीके अंपायर ने आउट करार दिया, इससे फैंस बेहद निराश नजर आए। श्रीलंका की पारी के दूसरे ही ओवर में मैदान पर यह घटना देखने को मिली। नवीन उल हक ने पाथुम निसांका को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। लेकिन गेंद बल्ले से लगी थी या नहीं इस बात का डाउट बल्लेबाज के मन में था और निसांका ने रिव्यू की मांग की।

बल्ले पर नहीं लगी गेंद फिर भी हो गए आउट

पाथुम निसांका ने रिव्यू लिया, जिसमें अल्ट्राएज में कोई हरकत नहीं हुई। साफतौर पर गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नजर नहीं आ रहा था। थर्ड अंपायर ने काफी समय तक रिप्ले को अलग-अलग एंगल से देखने का काम किया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी पाथुम को आउट करार दिया। जिसके बाद श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों और कोच के चेहरे उतर गए।

सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

वहीं सोशल मीडिया पर इस खराब अंपायरिंग की जमकर आलोचनाएं की जा रही है। इस घटना के बाद ट्विटर पर #AFGvSL और #AsiaCup2022 तेजी से ट्रेंड करने लगा। फैंस लगातार इस हैशटेग को यूज कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 19.4 ओवर में ऑल आउट होकर 105 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 10.1 ओवर में 106 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबले को जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+