Asia Cup 2022: मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- हमारा ध्यान सिर्फ भारत को...
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बयानों का सिलसिला चल पड़ा है। रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी थी।
नई दिल्ली, 21 अगस्त। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बयानों का सिलसिला चल पड़ा है। रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी थी। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली ने भी इस मैच को लेकर अपनी बात कही है। मैच से पहले ही पाकिस्तान को तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के रूप में बड़ा झटका लगा है।

2012 से एशिया कप में पाक को जीत की तलाश
पाकिस्तान की टीम लंबे समय से एशिया कप को जीतने में नाकाम रहा है। साल 2012 से पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट पर अपना कब्जा नहीं जमाया है। भारत को वर्ल्ड कप में पिछले साल हराने के बाद टीम का हौसला बुलंद है। ऐसे में टी-20 फॉर्मेट में आयोजित होने वाले इस एशिया कप को पाकिस्तान की टीम अपने नाम करना चाहेगी। टी-20 में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है।

आसिफ अली ने मैच को लेकर कही यह बात
पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बाकी मैचों की तरह ही बताया है। उन्होंने कहा कि 'मैं बस भारत को ही प्रतिद्वंद्वी नहीं मानकर चल रहा हूं। मेरा ध्यान सभी टीमों पर है। हमें विरोधी को देखकर नहीं खेलना चाहते हैं। बल्कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान बस बेहतर से बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारी कोशिश सारा ध्यान प्रदर्शन पर देना है।

आसिफ अली ने बल्लेबाजी का बदला है अंदाज
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार 28 अगस्त को एशिया कप के मैच नंबर 2 में भारत और पाकिस्तान का सामना होना है। इस मैच से पहले जियो न्यूज ने आसिफ के हवाले से आसिफ ने कहा कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी कौशल पर और काम किया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऑफ सीजन के दौरान शॉट चयन और पावर-हिटिंग में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया। लोगों को आगामी मैचों में पावर हिटिंग में सुधार देखने को मिलेगा।

पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं आसिफ
आसिफ अली ज्यादातर अपने पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत पिछले साल टी-20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान ने लगातार पांच मैच जीते थे। आसिफ ने निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी की और कुछ बड़े शॉट्स लगाए। वह एशिया कप में भी इसी काम को दोहराना चाहेंगे।
पाकिस्तान की टीम- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।












Click it and Unblock the Notifications