Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अश्विन के रिटायरमेंट पर वर्ल्ड कप विनर कप्तान ने जताई निराशा, दुखी होकर कही ऐसी बात

रविचंद्रन अश्विन के चौंकाने वाले रिटायरमेंट से वर्ल्ड क्रिकेट अब तक हैरान है। प्रतिक्रियाओं का दौर भी चल रहा है। उधर संन्यास की घोषणा के तुरंत बाद अश्विन ऑस्ट्रेलिया से वापस चेन्नई अपने घर भी आ गए। उनके पिता ने बेटे को टीम से बाहर रखना बेइज्जती मानकर रिटायरमेंट का कारण माना।

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन के रिटायरमेंट को निराश करने वाली घटना माना है। यह पूर्व खिलाड़ी कोई और नही बल्कि वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव हैं। उन्होंने अपनी भावनाओं के बारे में बताया और अहम बयान दिया।

ravichandran ashwin

पीटीआई से बात करते हुए देव ने कहा कि भारत के महान क्रिकेटरों में से एक अश्विन अपने जाने की परिस्थितियों से नाखुश और संभवतः आहत लग रहे थे। प्रशंसकों के बीच निराशा व्यापक थी, लेकिन मैंने उनके चेहरे पर चोट की झलक भी देखी। वह नाखुश लग रहे थे, और यह दुखद था। वह इससे बेहतर, एक उचित विदाई के हकदार थे।

कपिल देव ने यह भी कहा कि संन्यास के लिए अश्विन किसी भारतीय मैदान को चुन सकते थे। इसके अलावा कपिल देव ने अश्विन के योगदान को भी अहम माना और कहा कि वह थोड़ा इंतजार करते हुए भारत में किसी मैच के दौरान रिटायरमेंट ले सकते थे।

कपिल देव ने यह भी कह कि मुझे नहीं पता कि अश्विन ने ऐसा क्यों किया। मैं उनकी कहानी सुनना चाहूंगा। उन्हें वह सम्मान दें। उन्होंने देश के लिए 106 टेस्ट खेले हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय क्रिकेट में उनके विशाल योगदान की बराबरी कर सकता है। कपिल देव ने कहा कि अगर मैं होता तो अश्विन को इस तरह नहीं जाने देता।

उधर पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिद्धू ने भी अश्विन के संन्यास को लेकर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी की। उन्होंने भी यह माना कि अश्विन जल्दी रिटायर हो गए। उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बची हुई थी। यह कुछ ज्यादा जल्दी हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+