Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन 15 खिलाड़ियों पर भारतीय दिग्गज ने जताया भरोसा, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम

एशिया कप के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप की चर्चाएं जोरों पर है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित कई टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम भी अगले हफ्ते वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर सकती है।

नई दिल्ली, 9 सितंबर। एशिया कप के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप की चर्चाएं जोरों पर है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित कई टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम भी अगले हफ्ते वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर सकती है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि एशिया कप में शामिल खिलाड़ियों को ही वर्ल्ड कप के लिए चुना जाएगा, लेकिन एशिया कप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में कुछ फेरबदल किए जा सकते हैं।

एशिया कप में नहीं बना सही कॉम्बिनेशन

एशिया कप में नहीं बना सही कॉम्बिनेशन

एशिया कप में भारतीय चयनकर्ताओं ने जिस टीम का चयन किया था, उनमें कुछ खामियां थी। जिसकी आलोचना क्रिकेट के कई दिग्गज भी कर चुके हैं। एशिया कप में भारत की ओर से तीन ही गेंदबाज को चुना जाना सिलेक्टर्स की बड़ी मिस्टेक बताई जा रही थी। हुआ भी कुछ ऐसा ही, भारतीय टीम अपने अहम मुकाबलों में स्कोर को बचाने में सफल नहीं हो सकी। जिसका कारण गेंदबाजी विभाग को ही माना जाएगा।

आशीष नेहरा ने चुनी टी-20 वर्ल्ड कप टीम

आशीष नेहरा ने चुनी टी-20 वर्ल्ड कप टीम

टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आशीष नेहरा ने अपनी पसंदीदा टीम का ऐलान किया है। आशीष नेहरा ने दीपक चाहर को वर्ल्ड कप की रेस से बाहर रखा है। उन्होंने गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह के अलावा जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को अपनी टीम में रखा है। चाहर को बाहर कर नेहरा ने सभी को हैरान किया है।

बुमराह और हर्षल की होगी वापसी

बुमराह और हर्षल की होगी वापसी

इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इन दोनों का टीम में नहीं होना एशिया कप 2022 में एक बड़ी कमी साबित हुई। हालांकि, इन दोनों ही खिलाड़ियों के टी 20 विश्व कप के लिए फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए हैं और वर्ल्ड कप से लगभग अब उन्हें बाहर ही रखा जाएगा। उनकी सर्जरी के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। मोहम्मद शमी के नाम पर भी चर्चाएं हो सकती है।

आशीष नेहरा ने इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

आशीष नेहरा ने इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

टी20 विश्व कप के लिए आशीष नेहरा की 15 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह , भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+