एशेज हार की मार, ECB ने जाइल्स के बाद हेड कोच सिल्वरवुड को भी बाहर का रास्ता दिखाया
नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम ने एशेज में खराब प्रदर्शन करके अपने क्रिकेट बोर्ड को पूरी तरह हिला दिया है। ईसीबी ने पहले मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स को बाहर का दरवाजा दिखाया और अब हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड को भी टाटा कह दिया है। जो रूट की टीम ने बहुत ही घटिया प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज को 0-4 से गंवा दिया था।

विदाई के समय सिल्वरवुड ने कहा कि उनको इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों और स्टॉफ के साथ काम करने पर गर्व है और उन्होंने लगातार सपोर्ट के लिए सबका धन्यवाद करते हुए टीम को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें- एशेज में शर्मनाक हार के बाद बदलाव के मूड में ECB, मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स को हटाया
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सिल्वरवुड ने कहा, "इंग्लैंड का मुख्य कोच बनना एक बड़ा सम्मान रहा है, और मुझे अपने खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ काम करने पर बेहद गर्व है। मैं इस भूमिका में मेरे समय के दौरान दी गई कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि उन्होंने जो रूट और इयोन मोर्गन के साथ काम करके अपने समय का आनंद लिया है, और कहा कि पिछले दो साल उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं। सिल्वरवुड ने कहा कि वह बहुत सारी यादों के साथ जा रहे हैं। सिल्वरवुड अब अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
उन्होंने कहा, "पिछले दो साल बहुत डिमांड वाले रहे हैं, लेकिन मैंने टीम के साथ और रूट व मोर्गन के साथ काम करके वास्तव में अपने समय का आनंद लिया है, और मुझे चुनौतियों को देखते हुए इस ग्रुप पर बहुत गर्व है। मैं यादों के साथ जा रहा हूं और अब मैं अपने परिवार के साथ घर पर कुछ क्वालिटी टाइम बिताने और अगले चैप्टर को अपनाने के लिए उत्सुक हूं। "
इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में एक्शन में दिखाई देगी जो 8 मार्च 2022 को शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications