Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार इंग्लैंड की धरती पर टारगेट का सफल पीछा कब किया था?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) की क्रिकेट टीम एशेज सीरीज (Ashes 2023) के बर्मिंघम में हो रहे एजबेस्टन टेस्ट मैच के रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां पर पांचवे दिन नतीजा मिलने का इंतजार है। सवाल केवल यही है कि यह रिजल्ट ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाकर गिरेगा या फिर इंग्लैंड के?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रनों का टारगेट दिया है, जिसके जवाब में कंगारुओं ने चौथे दिन स्टंप तक 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना दिए थे। पांचवे दिन अभी भी ऑस्ट्रेलिया को 174 हासिल करने हैं।

एक तरफ तो देखने में यह टारगेट आसान लगता है और ऑस्ट्रेलिया के पास उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में इन्फॉर्म बल्लेबाज भी हैं। कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी अच्छी पारियां खेल सकते हैं। कप्तान पैटकमिंस भी मौके पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और नाथन लियोन ने भी कई उपयोगी पारियां खेली हैं।
ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कंगारू का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है, लेकिन जब हम ऑस्ट्रेलिया के द्वारा इंग्लैंड में पिछली बार टेस्ट मैच के दौरान चौथी पारी में चेज किए गए स्कोर पर नजर डालते हैं तो अंग्रेजों के जीतने के चांस काफी नजर आते हैं।
असल में आस्ट्रेलिया ने इससे पहले एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड की धरती पर चौथी पारी में सबसे सफलतापूर्वक टारगेट का पीछा 2001 के नॉटिंघम टेस्ट मैच में किया था जो ट्रेंट ब्रिज में हुआ था। तब जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद से इंग्लैंड की धरती पर चौथी पारी के दौरान सफलतापूर्वक टारगेट का पीछा नहीं कर पाई है।
2001 में हुए नॉटिंघम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने माइकल स्लेटर, मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग विकेट गंवाकर टारगेट हासिल किया था। स्टीव वॉ रिटायर हुए थे। इस मैच को जीतकर कंगारुओं ने तत्कालीन एशेज को भी कब्जा लिया था। यह इस सीरीज का यह तीसरा मैच था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीतने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications