Ashes, 2023: बेटी के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे उस्मान ख्वाजा, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

Usman Khawaja with her Daughter During Press Conference: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा।

Usman Khawaja with her Daughter During Press Conference: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक लगाकर टीम को मैच में बनाए रखा है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 29 के स्कोर पर ही दो बड़े विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन एक छोर से उस्मान ख्वाजा टिके रहे और टीम के लिए रन जोड़ते रहे।

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शतक: उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 15वां शतक लगाया। ख्वाजा की इस पारी के दम पर एजबेस्टन टेस्ट में संघर्ष करती नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया अब मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं।

Usman Khawaja

बेटी के साथ किया प्रेस कांफ्रेंस: दिन का खेल खत्म होने के बाद उस्मान ख्वाजा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। इस दौरान उनके साथ उनकी प्यारी सी बेटी भी नजर आई। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी तीन साल की बेटी आयशा के साथ ख्वाजा खेलते हुए नजर आए। ख्वाजा ने प्रेस को बताया कि यह मुझसे दूर नहीं रहना चाहती थी। इसलिए यह मेरे साथ यहां है।

वायरल हो रहा वीडियो: सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। उस्मान ख्वाजा की तीन साल की बेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी छोटी बहन के बारे में भी पूछा। छोटी बहन आयला को लेकर आयशा ने सवाल किया। आयशा ने पूछा- आयला कहा है...जिस पर ख्वाजा ने जवाब देते हुए कहा कि हाँ, वह यहां नहीं है, बेबी आयला यहां नहीं है, वह मां के साथ है, हम जल्द ही वापस जाएंगे, ठीक है ?

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+