Ashes 2023: जोश टंग की गेंद पर आउट ख्वाजा रह गए भौचक्के, देखें कैसा था उनका रिएक्शन
Ashes 2023: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतकीय भागीदारी की।
इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में खेल रहे जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम को पहली सफलता दिलाई। हालांकि गेंदबाजी के लिए आने के बाद उनको डेविड वॉर्नर ने निशाना बनाया। वॉर्नर ने जोश टंग की गेंदों पर कुछ चौके जड़े लेकिन उन्होंने ख्वाजा को आउट कर दिया।

उस्मान ख्वाजा जोश टंग की एक गेंद को गलत जज कर गए और उनको पवेलियन लौटना पड़ा। टंग की गेंद को विकेट के ऊपर से निकलने के लिए ख्वाजा ने छोड़ दिया। इसके बाद गेंद विकेट से टकरा गई। ख्वाजा को उम्मीद नहीं थी कि बॉल विकेट से लग जाएगी। वह आउट होकर चौंक गए। ख्वाजा ने 17 रनों की पारी खेली।
टंग ने सिर्फ ख्वाजा को ही आउट नहीं किया बल्कि डेविड वॉर्नर को भी आउट कर दिया। वॉर्नर अच्छी बैटिंग कर रहे थे और पहले ही सेशन में वह अपनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे थे। लंच के बाद दूसरे सेशन में आते ही जोश टंग ने उनको अपना शिकार बना लिया। डेविड वॉर्नर 66 के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए।
इससे पहले मैदान पर एक अजीब घटना भी देखने को मिली थी। इंग्लैंड में ऑयल प्रोटेस्ट कर रहे कुछ लोग भी मैदान में आ गए थे। पिच खराब करने के उद्देश्य से आए इन लोगों में से एक को बेयरस्टो उठाकर ले गए। बेयरस्टो ने इस व्यक्ति को छोड़ा नहीं और मैदान पर चलकर सीमा रेखा से बाहर छोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications