Ashes 2023: उस्मान ख्वाजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को धोया

Ashes 2023: एशेज टेस्ट मैच के पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन उस्मान ख्वाजा के बल्ले से रन देखने को मिले। ख्वाजा और वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए एक बड़ी भागीदारी भी की। दोनों की बैटिंग देखकर लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी।

हालांकि बारिश के कारण मामला खराब हो गया। मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा लेकिन उस्मान ख्वाजा के खाते में एक उपलब्धि जुड़ गई। उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर दिए। अपने 66वें टेस्ट मैच में ख्वाजा ने यह आंकड़ा हासिल किया है।

ashes 2023

उस्मान ख्वाजा ने पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन बेहतरीन अर्धशतक जमा दिया। ख्वाजा ने वॉर्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। वॉर्नर ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 135 रन था।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 381 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। पहले दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड ने वापसी की थी। चौथे मैच में इंग्लैंड की राह में बारिश रोड़ा बन गई थी। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने संन्यास की घोषणा भी कर दी है। एशेज सीरीज के मौजूदा मुकाबले के बाद वह खेलते हुए नज़र नहीं आएँगे। ब्रॉड ने अपने संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी थी। ब्रॉड इंग्लैंड के लिए एशेज सीरीज में खास रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना उनको काफी पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+