Ashes 2023: आसान नहीं है बेन स्टोक्स को गेंदबाजी करना, टॉड मर्फी ने बताया क्या है चुनौती

ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में काफी प्रभावित किया है। वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारत की धरती पर स्पिन करती पिचों पर नाथन लियोन के साथ अच्छी गेंदबाजी करने में कामयाब रहे थे।

लेकिन एशेज में इंग्लैंड की पिचे स्पिन की उतनी मददगार नहीं है इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नाथन लियोन के रहते मर्फी की जगह नहीं बन पाती है। हालांकि किस्मत के सहारे इस युवा ऑफ स्पिनर को एशेज में डेब्यू करने का मौका मिल गया।

Ashes 2023: Todd Murphy

एशेज 2023 के तीसरे टेस्ट मैच में नाथन लियोन की जगह पर खेल रहे मर्फी ने बेन स्टोक्स का भी विकेट लिया। नाथन लियोन को लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कॉफ इंजरी हो गई थी, जिसके चलते मर्फी ने तीसरे टेस्ट मैच में जगह बनाई है जो हेडिंग्ले में हो रहा है।

इस मुकाबले में बेन स्टोक्स ने पिछले टेस्ट मैच की चौथी पारी में किए गए प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए एक खतरनाक अंदाज में बैटिंग की और 108 गेंदों पर 80 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के लगाए। स्टोक्स मर्फी की गेंद को स्टैंड में उड़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लॉन्ग ऑन पर स्टीव स्मिथ के हाथों लपके गए।

मर्फी ने बताया कि एशेज खेलना उनके लिए सीखने वाला अनुभव है और बेन स्टोक्स जब ऐसे मूड में होते हैं तो उन्हें बॉलिंग करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है।

उन्होंने स्टोक्स के बारे में बात करते हुए कहा, बेन स्टोक्स जब विध्वंसक मूड में हों, तो बॉलिंग करना वाकई में चुनौतीपूर्ण है। आप जानते ही हैं कि वे क्या करने की कोशिश कर रहे थे। वह छक्का मारने की कोशिश कर रहे थे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आज यानी 9 जुलाई को बेन स्टोक्स की फिर से जरूरत पड़ सकती है क्योंकि अंग्रेजों ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं और आज उन्हें जीत के लिए 224 रनों की और जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+