Ashes 2023: कमजोर टीमों के खिलाफ बैजबॉल चल गया था, सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड का उड़ाया मज़ाक
Sunil Gavaskar on Bazball: इंग्लैंड ने बैजबॉल क्रिकेट से टेस्ट फ़ॉर्मेट में तहलका मचा दिया था। ब्रेंडन मैकलम के कोच बनने के बाद यह काफी ज्यादा प्रचलन में आया। इंग्लिश टीम को इससे सफलता भी मिली लेकिन बाद में इसके कारण हार का सामना भी करना पड़ा। एशेज में लगातार दो टेस्ट मैचों में हार इसका उदाहरण है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बैजबॉल क्रिकेट के लिए इंग्लैंड को लताड़ लगाई है। गावस्कर ने कहा कि कमिंस, स्टार्क हेजलवुड और नाथन लायन जैसे क्वालिटी गेंदबाजों के सामने टी20 स्टाइल वाली बैटिंग नहीं चल सकती। गावस्कर ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद यह बयान दिया।

मिड-डे के लिए लिक्खे अपने कॉलम में गावस्कर ने कहा कि बैजबॉल को अब भूल जाओ। यह कम क्वालिटी की गेंदबाजी के सामने चल गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरानी शैली में आजा चाहिए। टेस्ट क्रिकेट अंततः टेस्ट क्रिकेट ही होता है।
गावस्कर ने कहा कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड का नजरिया जिस तरह का था, इससे ऑस्ट्रेलिया को हैरानी हुई लेकिन जल्दी ही उन्होंने खुद को संभाल लिया। ऑस्ट्रेलिया ने यह देखा कि इस तरह हर बार बैजबॉल हमारे सामने सफल नहीं होने वाला है। उन्होंने यह भी समझा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदबाजी करने से विकेट मिलेंगे।
गावस्कर ने कहा कि अचानक इंग्लैंड के बल्लेबाजों की पसलियों और हेलमेट पर गेंद लगने लगी, इससे उनको समझ आ गया कि वे नहीं खेल सकते। इससे ऑस्ट्रेलिया बिना किसी परेशानी के आगे निकल गई। गावस्कर के मुताबिक इंग्लैंड के बल्लेबाज आगे आने वाली गेंदों के लिए तैयार होकर आए थे।
गौरतलब है कि दो टेस्ट मैचों में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। तीसरे टेस्ट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है। चौथे दिन के खेल में मैच मा नतीजा आ जाएगा। देखना होगा कि इस बार कौन सी टीम को बाजी मारने का मौका मिलता है। ऑस्ट्रेलिया इस बार बैटिंग में कमजोर रही है।












Click it and Unblock the Notifications