Ashes 2023: आखिरी बार बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी ये जोड़ी, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

England vs Australia, 5th Test: एशेज सीरीज के लिए आज यानी रविवार का दिन बेहद अहम है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की परीक्षा होनी है। एशेज सीरीज जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 384 रन का लक्ष्य है। टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी के दौरान इतने रन बनाना किसी टीम के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में इंग्लैंड के पास इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाने का शानदार मौका है।

395 रन पर खत्म इंग्लैंड की पारी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की दूसरी पारी चौथे दिन 395 रनों पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने दूसरी पारी में टीम के लिए सबसे अधिक 91 रन बनाने का काम किया। जो रूट ने 106 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 91 रन बनाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी टीम के लिए जरूरी 78 रन बनाए।

Stuart Broad 1

आखिरी बार नजर आए एंडरसन-ब्रॉड: चौथे दिन की शुरुआत जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की बल्लेबाजी के साथ हुई। ये दोनों ही बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार एक साथ मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। यह स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए आखिरी टेस्ट मैच है। ऐसे में अब वह दोबारा इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी करते नजर नहीं आएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: ड्रेसिंग रूम से मैदान की तरफ आते हुए इन दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन बल्लेबाजी करने मैदान में आ रहे हैं। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद हर फैंस इस एतिहासिक पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखे। कई फैंस ब्रॉड को देखकर भावुक भी हो गए। इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए ब्रॉड ने अपने करियर में ढेरों उपलब्धियां हासिल की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+