Ashes 2023: स्टीव स्मिथ 5 रन बनाते ही मैथ्यू हेडन को छोड़ देंगे पीछे, बन जाएंगे ऐसा करने वाले 8वें बल्लेबाज
Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच 6 जुलाई को हेडिंग्ले ओवल में खेला जाएगा। इस दौरान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का बड़ा मौका होगा।
पांच रन बनाकर स्मिथ तोड़ देंगे मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड
दरअसल, सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) से आगे निकल सकते हैं। हेडन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें मात्र पांच रन की जरूरत होगी, और इसके बाद वह इस लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

स्टीव स्मिथ के नाम 15060 रन
स्मिथ ने अब तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 15060 रन अपने नाम किए हैं, जबकि मैथ्यू हेडन के नाम 15064 रन हैं, मतलब स्मिथ उनसे मात्र पांच रन पीछे हैं। ऐसे में स्मिथ चार रन बनाकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे तो वहीं पांच रन बनाकर उन्हें इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ सकते हैं, जोकि लगभग तय है।
शतक लगाते ही तोड़ देंगे स्टीव वॉ का रिकॉर्ड
तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ अगर शतक लगा देते हैं, तब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले स्टीव वॉ को भी पीछे छोड़ देंगे, क्योंकि स्टीव और स्मिथ 32-32 शतक के साथ फिलहाल इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर विराजमान हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम रिकी पोंटिंग का है, जिन्होंने कुल 27368 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर स्टीव वॉ का नाम है, जिनके नाम 18496 रन हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एनल बॉर्डर (17698), चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर (17262) और पांचवें नंबर पर माइकल क्लार्क (17112) का नाम है।
सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग का नाम
वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम पहले स्थान पर है। रिकी पोंटिंग के नाम कुल 41 शतक हैं। हालांकि एक शतक लगाते ही इस लिस्ट में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ स्मिथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
फिलहाल, बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड के पास पहले दो मैचों में लड़खड़ाने के बाद सीरीज को जीवित रखने का आखिरी मौका है। मौसम की बात करें तो हेडिंग्ले पहले दो दिनों तक बादल छाए रहने की उम्मीद है और तीसरे दिन से बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications