Ashes 2023: लॉर्ड्स में स्टीव स्मिथ का धमाका, सबसे तेज 15,000 रन बनाने के मामले में इतने नंबर पर पहुंचे
England vs Australia, 2nd Test: लॉर्ड्स में स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है।
England vs Australia, 2nd Test: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस स्कोर को और बढ़ा बनाने की होगी। दूसरी तरफ इंग्लैंड के गेंदबाज जल्द से जल्द विकेट झटकना चाहेंगे।
सबसे तेज 15,000 रन: स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। स्टीव स्मिथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने 351 पारियों में 15000 रन बनाने का काम किया है। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का नाम है। कोहली ने 333 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

9000 टेस्ट रन पूरे: 15000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले 9वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं। जबकि दुनिया भर के क्रिकेटरों में वह 41वें बल्लेबाज रहे जिन्होंने ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
शतक बनाने का मौका: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ ने नाबाद 85 रन बना लिए हैं। पहले टेस्ट में फ्लॉप रहने वाले स्मिथ के पास दूसरे टेस्ट मैच में शतक बनाने का शानदार मौका है। स्मिथ अपने शतक से 15 रन दूर हैं और वह दूसरे दिन के पहले सेशन के दौरान अपना शतक पूरा कर सकते हैं।
हेड और वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक: स्टीव स्मिथ के अलावा ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली। हेड ने 73 गेंद पर 77 रन बनाए। वहीं, वॉर्नर ने 88 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इंग्लैंड के सामने पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को बेहतर शुरुआत दिलाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications